दिल्ली वालों पानी बचाकर रखना; अगले हफ्ते लगातार दो दिन कई इलाकों में रहेगा जलसंकट, नहीं आएगा पानी
लोगों को होने वाली दिक्कतों को देखते हुए दिल्ली जल बोर्ड ने सलाह दी है कि वे अपनी जरूरत के हिसाब से पर्याप्त मात्रा में पानी पहले से ही जमा कर के रख लें। साथ ही कहा है कि लोगों को हुई असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है।

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले लोगों को आने वाले दो दिन पानी की समस्या का सामना करना पड़ेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली जल बोर्ड ने एक वाटर अलर्ट जारी किया है, जिसमें उसने बताया है कि 23 और 24 मार्च यानी सोमवार और मंगलवार को दिल्ली के 7 से ज्यादा इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। इसकी वजह बताते हुए जल बोर्ड ने कहा कि सालाना आधार पर होने वाली भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की सफाई की वजह से इन दो दिन वाटर सप्लाई पर असर पड़ेगा।
इस दौरान लोगों को होने वाली असुविधा के लिए जल बोर्ड ने गहरा खेद जताया है, और साथ ही उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोर करके रखने की सलाह भी दी है। इसके अलावा जलबोर्ड ने लोगों की परेशानी को थोड़ा कम करने के लिए पानी के टैंकर मंगवाने हेतु कुछ नंबर भी जारी किए हैं।
सोमवार (23.03.2026) को प्रभावित क्षेत्र
दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार 23 मार्च 2026 (सोमवार) को दिल्ली के BI ब्लॉक शालीमार बाग BPS, BW ब्लॉक शालीमार बाग BPS, आजादपुर मंडी, सेक्टर 18, 19 और बादली गांव में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
मंगलवार (24.03.2026) को प्रभावित क्षेत्र
वहीं 24 मार्च 2026 (मंगलवार) को शहर के U&V ब्लॉक शालीमार बाग BPS, SD ब्लॉक पीतमपुरा, आजादपुर मंडी, सेक्टर 18, 19 और बादली गांव में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इस दौरान जल बोर्ड ने निवासियों को सलाह दी है कि वे अपनी जरूरत के हिसाब से पर्याप्त मात्रा में पानी पहले से ही जमा कर के रख लें। साथ ही कहा है कि लोगों को हुई असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है।
पानी के टैंकर के लिए इन नंबरों पर सम्पर्क करें:
सेंट्रल कंट्रोल रूम DJB: 1916
अशोक विहार वाटर इमरजेंसी: 011-24306089
पश्चिम विहार वाटर इमरजेंसी: 011-25274679, 25275259, 25275260
पंजाबी बाग वाटर इमरजेंसी: 011-25223658
होलंबी वाटर इमरजेंसी: 011-27700789, 27700474





साइन इन