Cabinet approves Upgradation of the existing 2 lane to 4 lane from Deshgaon-Julwaniya in MP MP को केंद्र से बड़ी सौगात; 4,415 करोड़ के हाईवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, 108 KM लंबी सड़क होगी 4 लेन में तब्दील, Ncr Hindi News - Hindustan
More

MP को केंद्र से बड़ी सौगात; 4,415 करोड़ के हाईवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, 108 KM लंबी सड़क होगी 4 लेन में तब्दील

बैठकों में हुए निर्णयों की जानकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय सूचना-प्रसारण व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने हिवरखेड़ी-रोशनी-आशापुर-रुध्य सेक्शन पर मौजूदा इंटरमीडिएट लेन को 'पेव्ड शोल्डर' वाले 2-लेन मार्ग में अपग्रेड करने को भी मंजूरी दे दी।

Wed, 3 June 2026 04:11 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
MP को केंद्र से बड़ी सौगात; 4,415 करोड़ के हाईवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, 108 KM लंबी सड़क होगी 4 लेन में तब्दील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्रिमंडल और आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक हुई, जिसमें मध्य प्रदेश को एक बड़ी सौगात दी गई। इस दौरान मंत्रिमंडल ने राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 347-बी के देशगांव-जुलवानिया सेक्शन में मौजूदा दो लेन मार्ग को चार लेन का करने की मंजूरी दे दी। इसके अलावा मंत्रिमंडल ने हिवरखेड़ी-रोशनी-आशापुर-रुधी सेक्शन पर मौजूदा इंटरमीडिएट लेन को 'पेव्ड शोल्डर' वाले 2-लेन मार्ग में अपग्रेड करने को भी मंजूरी दे दी। दोनों रोड प्रोजेक्ट्स के अलावा खरगोन में 16 किमी का नया ग्रीनफील्ड बाईपास बनाने को भी मंजूरी दी गई। इस बैठक में छह महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनकी जानकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय सूचना-प्रसारण व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी।

कैबिनेट की बैठक में मध्य प्रदेश के लिए कुल 4,415.60 करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। जिससे कि NH-347 बी के 233.65 किमी लंबे हाईवे गलियारे में सुधार किया जाएगा, और इससे कुल 6 इकोनॉमिक नोड्स आपस में जुड़ेंगे। इस काम को दो मुख्य भागों में बांटा गया है…

हिवरखेड़ी-रोशनी-आशापुर-रुधी सेक्शन: यह करीब 125.01 किलोमीटर लंबा है, और इसे पेव्ड शोल्डर वाले 2 लेन में अपग्रेड करने में करीब 1791 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

देशगांव-जुलवानिया सेक्शन: यह लगभग 108.643 किलोमीटर लंबा है और इस मौजूदा 2 लेन मार्ग को 4 लेन में बदलने में 2624 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इन दोनों परियोजनाओं पर हाइब्रिड एन्युइटी मोड (HAM) पर काम होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव सूर्यवंशी कैसे कर रहे हैं ऐसा कमाल, अब IIM में होगी रिसर्च

खरगोन को मिलेगा 16 किमी लंबा नया ग्रीनफील्ड बाईपास

इस परियोजना का एक अन्य आकर्षण खरगोन जिले में बनने वाला 16.20 किलोमीटर लंबा नया ग्रीनफील्ड बाईपास है। इसके बनने से खरगोन शहर के भीतर लगने वाले भारी जाम और ट्रैफिक की समस्या से आराम मिल जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फर्जी बिल घोटाले में ED का ऐक्शन, इंदौर नगर निगम के पूर्व इंजीनियर गिरफ्तार
केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला: मध्य प्रदेश में ₹4,415 करोड़ की हाईवे परियोजनाओं को मंजूरी

चार जिलों को मिलेगा भरपूर फायदा

यह प्रोजेक्ट मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के चार जिलों बैतूल, खंडवा, खरगोन और बड़वानी से होकर गुजर रहा है। वर्तमान में इस रूट पर तीखे मोड़ (शार्प कर्व), खतरनाक गड़बड़ी वाली बनावट और घनी आबादी वाले इलाकों में भारी जाम की समस्या है। लेकिन कैबिनेट के फैसले के बाद होने वाले सुधार से लोगों को इन समस्याओं से तो छुटकारा मिलेगा ही, साथ ही इस मार्ग पर वाहनों की औसत गति भी बढ़ेगी और यात्रा के समय में भारी कमी भी आएगी। इसके अलावा गति बढ़ने से ईंधन की बचत होगी और वाहनों के रखरखाव के खर्च में भी कमी आएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में गोहत्या और गोमांस का कारोबार करने पर 2 लोगों के खिलाफ NSA लगाया गया
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।