Bulldozers razed over 100 slums in Gurugram गुरुग्राम में 100 से ज्यादा झुग्गियों पर गरजा बुलडोजर, बस्तियों में चल रहा नशीला कारोबार?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम में 100 से ज्यादा झुग्गियों पर गरजा बुलडोजर, बस्तियों में चल रहा नशीला कारोबार?

सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनी 100 से अधिक झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई अवैध कब्जे और इन झुग्गियों में कथित रूप से चल रहे नशीले पदार्थों के कारोबार की शिकायतों के बाद की गई।

Tue, 20 Jan 2026 11:02 PMRatan Gupta गुरुग्राम, पीटीआई
share
गुरुग्राम में 100 से ज्यादा झुग्गियों पर गरजा बुलडोजर, बस्तियों में चल रहा नशीला कारोबार?

गुरुग्राम के सेक्टर-44 में मंगलवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनी 100 से अधिक झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई अवैध कब्जे और इन झुग्गियों में कथित रूप से चल रहे नशीले पदार्थों के कारोबार की शिकायतों के बाद की गई।

बस्तियों में फूल रहा था नशे का कारोबार

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गुरुग्राम पुलिस की अपराध और अपराधियों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत सेक्टर-44 स्थित कन्हाई कॉलोनी के पास करीब पांच एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बसाई गई 100 से अधिक झुग्गी-झोपड़ियों की पहचान की गई थी। जांच में सामने आया कि इन बस्तियों में नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार फल-फूल रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरे बेटे की हत्या कर दी…, गुरुग्राम में दोस्तों की पिटाई से युवक की मौत
ये भी पढ़ें:3 दिन बाद गड्ढे से बाहर निकाली गई नोएडा इंजीनियर की कार, अहम सबूत मिलने के आसार

क्या बोली पुलिस?

प्राप्त सूचना और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) आर.एस. भट्ट की मौजूदगी में बुलडोजर की मदद से इन अवैध निर्माणों को गिराया गया। इस दौरान सुशांत लोक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमन सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने बताया कि पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई।

अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री का आरोप

पुलिस के अनुसार, पहले इन झुग्गियों में पश्चिम बंगाल के नादिया जिले का निवासी तपस परुई उर्फ जगबंधु परुई उर्फ टुंडा रह चुका था। आरोप है कि उसने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से झुग्गियां बनाकर नशीले पदार्थों की बिक्री और अवैध हथियार रखने के जरिए अवैध कमाई की। परुई के खिलाफ 13 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।