Bulldozer Action in 16 Colonies of Gurugram Demolition Drive Also Conducted in Markets गुरुग्राम की 16 कॉलोनियों में बुलडोजर ऐक्शन, बाजार में भी तोड़फोड़ की कार्रवाई, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम की 16 कॉलोनियों में बुलडोजर ऐक्शन, बाजार में भी तोड़फोड़ की कार्रवाई

गुरुग्राम नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने बुधवार को अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। भारी विरोध के बीच 16 कॉलोनियों में विभाग का बुलडोजर चला। सेवानिवृत्त आईएएस, आईआरएस अधिकारियों समेत आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों की तरफ से किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।

Thu, 23 April 2026 10:42 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम की 16 कॉलोनियों में बुलडोजर ऐक्शन, बाजार में भी तोड़फोड़ की कार्रवाई

गुरुग्राम नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने बुधवार को अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। भारी विरोध के बीच 16 कॉलोनियों में विभाग का बुलडोजर चला। डीटीपीई अमित मधोलिया के नेतृत्व में आठ टीमों ने यह कार्रवाई की गई। सेवानिवृत्त आईएएस, आईआरएस अधिकारियों समेत आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों की तरफ से किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।

डीटीपीई अमित मधोलिया ने पांचवें दिन डीएलएफ फेज-एक और फेज-दो में तोड़फोड़ की। करीब चार सौ मकानों के बाहर अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। इन मकान मालिकों ने सीढ़ियां बनाकर, सिक्योरिटी गार्ड का रूम खड़ा करके, किचन गार्डन, ग्रिल और गमले रखकर कब्जा किया हुआ था। बुलडोजर की मदद से इन्हें तोड़ा गया।

एक हजार मकानों के बाहर से अतिक्रमण हटाया

डीएलएफ फेज-एक के अर्जुन मार्ग स्थित ई ब्लॉक में कुछ महिलाओं ने तोड़फोड़ की कार्रवाई का विरोध किया तो महिला पुलिस कर्मियों ने उन्हें खदेड़ दिया। डीएलएफ में एन ब्लॉक, गुलमोहर मार्ग, पी ब्लॉक में भी तोड़फोड़ की गई। एटीपी दिव्या दहिया ने साउथ सिटी-एक और ग्रीनवुड सिटी, एटीपी नवीन बरुआ ने पालम विहार, प्लानिंग असिस्टेंट विमल कुमार ने सुशांत लोक एक के ए-वन और डी ब्लॉक में, एटीपी कुलदीप ने मेफिल्ड गार्डन, निर्वाणा कंट्री, साउथ सिटी-दो, उप्पल साउथ एंड और रोजवुड सिटी में बुलडोजर चलाया। एटीपी राहुल डाबरा ने सुशांत लोक-एक आदि में तोड़फोड़ की। एक हजार मकानों के बाहर से अतिक्रमण हटाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में सीवर जाम और ओवरफ्लो से मिलेगी मुक्ति, 270 करोड़ का प्लान तैयार

बाजार में भी तोड़फोड़ हुई

डीटीपीई अमित मधोलिया ने अर्जुन मार्ग स्थित डीएलएफ फेज-एक बाजार में तोड़फोड़ की। इस बाजार में अवैध रूप से चार जगह पर क्योसक लगाए हुए थे। मार्केट एसोसिएशन को चेतावनी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण मिला तो एसोसिएशन पर केस दर्ज करवाया जाएगा। डीटीपीई के पहुंचने की सूचना मिलने पर मार्केट के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। उन्होंने गैलरी में रखे सामान को अंदर रखना शुरू कर दिया।

अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा

नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के डीटीपीई अमित मधोलिया ने कहा कि गुरुवार को मुख्यालय में पांच दिन तक की गई तोड़फोड़ की जानकारी दी जाएगी। इन कॉलोनियों में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। जिन मकानों की स्टिल्ट पार्किंग में अवैध निर्माण तोड़फोड़ के दौरान मिला है, उन्हें नोटिस दिए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में सड़क पर खुले गड्ढे में गिरी कार, 25 मिनट तक अंदर बंद रहीं प्रोफेसर

सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाए

पुलिस ने अपराधियों और भू-माफियाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत मानेसर के गांव कासन में बड़ी कार्रवाई की। आदतन अपराधी बलबीर उर्फ छल्ला द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, छल्ला के खिलाफ चोरी, अवैध वसूली और आबकारी अधिनियम के तहत आठ मामले दर्ज हैं। उसने सरकारी जमीन पर दुकानें, खोखे और झुग्गियां बनाकर किराया वसूलने का अवैध कारोबार खड़ा कर रखा था। आशंका है कि इन ठिकानों का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में भी हो रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में भीषण आग, दूर से दिख रहा धुएं का गुबार; करोड़ों के नुकसान की आशंका
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।