BJP Stolen 6 Seats Arvind Kejriwal Big Attack On 7 MPS joined bjp ये 6 सीट किसी के पिता जी की नहीं; BJP में शामिल हुए 7 सांसदों पर पहली बार बोले केजरीवाल, दे डाली बड़ी चेतावनी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

ये 6 सीट किसी के पिता जी की नहीं; BJP में शामिल हुए 7 सांसदों पर पहली बार बोले केजरीवाल, दे डाली बड़ी चेतावनी

आम आमदी पार्टी के सात सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर अरविंद केजरीवाल ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने बीजेपी सीट चोरी करने का आरोप लगाया है और चेतावनी दी है कि आम आदमी पार्टी इसका बदला अगले साल लेगी।

Tue, 5 May 2026 02:59 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
ये 6 सीट किसी के पिता जी की नहीं; BJP में शामिल हुए 7 सांसदों पर पहली बार बोले केजरीवाल, दे डाली बड़ी चेतावनी

आम आमदी पार्टी के सात सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने बीजेपी परसीट चोरी करने का आरोप लगाया है और चेतावनी दी है कि आम आदमी पार्टी इसका बदला अगले साल लेगी।

उन्होंने कहा, ये सात लोग जो चले गए, ये चोरी करके गए हैं। बीजेपी ने चोरी की है। ये सीट किसी के पिताजी की नहीं थी। पंजाब के लोगों को थी। पंजाब के लोगों की 6 राज्यसभा सीटों पर बीजेपी ने डाका डाला है। इसका बदला अगले साल फरवरी में लिया जाएगा।

बता दें, अगले साल पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में वक्त में सात राज्यसभा सांसदों का बीजेपी मे शामिल होना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

राघव चड्ढा ने की थी द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात

राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पर बदले की राजनीति करने और राज्यसभा में हाल में पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले सांसदों को निशाना बनाने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अरविंद केजरीवाल को बंगाल में भाजपा की जीत से क्या हैरानी, याद आई अपनी भी हार

चड्ढा ने तीन अन्य सांसदों के साथ मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और एक ज्ञापन प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने आप से बाहर निकलने के बाद उनके खिलाफ उत्पीड़न और ''राजनीतिक रूप से प्रेरित'' कार्रवाई का आरोप लगाया।

चड्ढा ने बैठक के बाद यहां पत्रकारों से कहा, आम आदमी पार्टी से असहमति जताने का अपना संवैधानिक अधिकार प्रयोग करने वाले सभी सांसदों, जिन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया, उनके संबंध में तथा इन सभी घटनाओं व घटनाक्रमों को आज राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। मैं आम आदमी पार्टी को यह भी बताना चाहता हूं कि जब तक हम आज्ञाकारी रहे, हमें संस्कारी माना गया। जैसे ही हमने पार्टी छोड़ी, हमें भ्रष्ट करार दे दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इतना बुरा हाल! अरविंद केजरीवाल को क्यों चुनावी नतीजों से लगा बड़ा झटका

सांसदों को धमकाने का आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए कई पूर्व आप सांसदों को राज्य एजेंसियों द्वारा धमकाया और दबाव डाला जा रहा है।

उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी, जो दूसरों पर बदले की राजनीति का आरोप लगाती है, आज खुद खतरनाक प्रतिशोध की राजनीति में लिप्त है। 24 अप्रैल को जब हम आप छोड़कर भाजपा में शामिल हुए तब से हमारे सांसदों को सुनियोजित तरीके से निशाना बनाया जा रहा है और उन्हें परेशान किया जा रहा है। चड्ढा ने कुछ विशेष उदाहरण देते हुए दावा किया कि पूर्व क्रिकेटर और सांसद हरभजन सिंह पर हमला किया गया है, जबकि उद्योगपति और सांसद राजेंद्र गुप्ता के व्यावसायिक कार्यों में बाधा डाली गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:AAP का अगला टारगेट मैं हूं; राष्ट्रपति से मिलने के बाद क्या बोले राघव चड्ढा
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।