BJP MPs Bansuri Swaraj, Kamaljeet Sehrawat detained during protest march to Rahul Gandhi residence राहुल के घर की ओर BJP का मार्च, पुतला फूंका; बांसुरी स्वराज समेत कई महिला नेता हिरासत में लिए गए, Ncr Hindi News - Hindustan
More

राहुल के घर की ओर BJP का मार्च, पुतला फूंका; बांसुरी स्वराज समेत कई महिला नेता हिरासत में लिए गए

राहुल गांधी के घर के पास विरोध प्रदर्शन कर रही भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को वॉटर कैनन का इस्तेमाल भी करना पड़ा।

Sat, 18 April 2026 06:54 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
राहुल के घर की ओर BJP का मार्च, पुतला फूंका; बांसुरी स्वराज समेत कई महिला नेता हिरासत में लिए गए

लोकसभा में नारी शक्ति संशोधन विधेयक के पारित ना हो पाने के एक दिन बाद भाजपा की महिला नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर की ओर विरोध मार्च निकाला। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने भाजपा की दो महिला सांसदों बांसुरी स्वराज और कमलजीत सहरावत समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। उनके अलावा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद मनोज तिवारी और पार्टी की अन्य सैकड़ों महिला कार्यकर्ता भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं।

विरोध मार्च के दौरान भाजपा की महिला नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ ना केवल जमकर नारेबाजी की, बल्कि उनका पुतला भी फूंका। इस दौरान गांधी के घर के पास विरोध प्रदर्शन कर रही भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को वॉटर कैनन का इस्तेमाल भी करना पड़ा। विरोध कर रहीं महिला नेताओं ने राहुल गांधी हाय-हाय, राहुल गांधी मुर्दाबाद, राहुल गांधी शर्म करो समेत कई अन्य नारे भी लगाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'PM ने अपने दर्द आंसुओं को रोका'... महिला आरक्षण बिल गिरने पर बोले मनोज तिवारी

बांसुरी बोलीं- यह महिलाओं के आक्रोश की अभिव्यक्ति

इस विरोध मार्च की जानकारी देते हुए भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, 'कल जो विपक्ष ने किया, राहुल गांधी जी और पूरे विपक्ष के सभी घटक दलों ने इस देश की मातृशक्ति की पीठ में छुरा भोंका है, उनके साथ विश्वासघात किया है। कल विपक्ष ने तय कर दिया उनकी नीयत यह है कि महिलाओं की भूमिका वो चाहते हैं कि केवल और केवल मतदान केंद्र तक रहे। क्योंकि जब सत्ता में भागीदारी की बात आई तो उन्होंने अपने हाथ खींच लिए। वो चाहते ही नहीं हैं कि महिलाओं को उनका हक दिया जाए। राहुल गांधी जी कल महिलाओं के आक्रोश का हिस्सा बने हैं और यह जनसैलाब उसी आक्रोश को परिलक्षित करता है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: पीएम मोदी रात 8.30 बजे देश को करेंगे संबोधित, ममता बनर्जी ने कसा तंज

भाजपा की 5 से ज्यादा महिला सांसदों ने हिस्सा लिया

प्रदर्शनस्थल से आए एक वीडियो में दिखाया गया है कि विरोध-प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे समेत तीनों भाजपा सांसदों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। भाजपा सांसदों हेमा मालिनी, कमलजीत सहरावत, बांसुरी स्वराज, मंजू शर्मा और वात्सल्य गुप्ता ने भी इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उन्होंने शुक्रवार को लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक के पारित नहीं होने के लिए विपक्षी दलों की कड़ी आलोचना की और उन पर देश की महिलाओं को 'अपमानित' करने का आरोप लगाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली का LG बनने पर ट्रंप ने दी थी बधाई, अब जवाब में क्या बोले तरनजीत संधू?
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।