दिल्ली में तेज रफ्तार DTC बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हाल ही में हुई थी शादी
घटना सुबह करीब 10:30 बजे स्वामी विवेकानंद मार्ग पर टेल्को टी-पॉइंट के पास हुई। मृतक की पहचान मयंक खुराना के तौर पर हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को पीड़ित परिवार को सौंप दिया है।

पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार बस डिपो के पास दिल्ली परिवहन निगम की बस की टक्कर बाइक से हो गई। बस की चपेट में आने से 25 साल के एक युवक की मौत हो गई है। घटना सुबह करीब 10:30 बजे स्वामी विवेकानंद मार्ग पर टेल्को टी-पॉइंट के पास हुई। मृतक की पहचान मयंक खुराना के तौर पर हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को पीड़ित परिवार को सौंप दिया है।
मृतक की पहचान कृष्णा नगर के राम नगर एक्सटेंशन निवासी मयंक खुराना के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करता था। हाल ही में उसकी शादी हुई थी। पुलिस ने बताया कि शुरूआती जाँच से पता चला है कि पीड़ित अपनी मोटरसाइकिल चला रहा था, तभी एक डीटीसी बस, जो तेज़ी और लापरवाही से चल रही थी, उसने उसके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने बताया मधु विहार पुलिस स्टेशन पर एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। इसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची और उन्हें सड़क पर टूटी-फूटी हालत में एक मोटरसाइकिल मिली। घटनास्थल के पास एक डीटीसी बस और एक व्यक्ति का शव भी पड़ा मिला। मधु विहार पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन धाराओं के तहत तेज़ गति से गाड़ी चलाना और लापरवाही से मौत से मौत होना शामिल है।




साइन इन