Big relief for Gurugram millions of residents water bill Surcharge waived गुरुग्राम में रहने वाले लाखों लोगों के लिए गुड न्यूज, पानी के बिल का सरचार्ज माफ, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम में रहने वाले लाखों लोगों के लिए गुड न्यूज, पानी के बिल का सरचार्ज माफ

Gurugram News : हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम निगम क्षेत्र की कॉलोनियों और गांवों में पेयजल के बिलों पर लगने वाले सरचार्ज पूरी तरह माफ करने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले ने गुरुग्राम में लाखों लोगों को बड़ी राहत दी है। 

Tue, 14 April 2026 02:47 PMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम में रहने वाले लाखों लोगों के लिए गुड न्यूज, पानी के बिल का सरचार्ज माफ

हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लाखों नागरिकों को एक बड़ी राहत दी है। सरकार द्वारा जारी किए गए नए नोटिफिकेशन के तहत गुरुग्राम निगम क्षेत्र की कॉलोनियों और गांवों में पेयजल के बिलों पर लगने वाले सरचार्ज (ब्याज) को पूरी तरह से माफ करने का फैसला किया गया है।

इसके साथ ही सरकार ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि इस भारी छूट का लाभ केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को दिया जाएगा, जिनके घरों में पानी के मीटर पहले से लगे हुए हैं या जो अब लगवाएंगे। बिना मीटर वाले पानी के कनेक्शनों पर यह सरचार्ज माफी योजना लागू नहीं होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में यहां 186 एकड़ में बनेगी वेडिंग सिटी, सगाई से विदाई तक सब एक जगह

31 मई के बाद होगी कार्रवाई

जल प्रबंधन को दुरुस्त करने के लिए सरकार ने यह सख्त निर्देश भी जारी किया है कि सभी उपभोक्ता 31 मई 2026 तक अपने पानी के कनेक्शनों पर मीटर अनिवार्य रूप से लगवा लें। निर्धारित समय सीमा के बाद जिन घरों में मीटर नहीं मिलेंगे, उनके पानी के कनेक्शन तुरंत प्रभाव से काटने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। बता दें कि नगर निगम का करीब 30 करोड़ ही सरचार्ज लोगों पर बकाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में 2 सेक्टरों का मेन रोड सोहना हाईवे से जुड़ेगा,कई सोसाइटियों तक राहत

कनेक्शन सिर्फ एक लाख 96 हजार

नगर निगम के रिकॉर्ड और जमीनी हकीकत में बहुत बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। निगम क्षेत्र में वर्तमान में सात लाख 17 हजार के करीब प्रॉपर्टी आईडी दर्ज हैं, लेकिन आधिकारिक रूप से घरों में पानी के कनेक्शन केवल एक लाख 96 हजार ही हैं। इसकामतलब है कि लाखों घरों में वैध कनेक्शन नहीं है।

सात दिन में वैध होगा कनेक्शन

पानी के नए मीटर लगवाने और अवैध कनेक्शनों को पूरी तरह से वैध कराने के लिए लोगों को निगम कार्यालयों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। नगर निगम ने इसके लिए ऑनलाइन सेवाएं शुरू की हुई हैं। कोई भी नागरिक घर बैठे निगम के पोर्टल पर मात्र दो मिनट में इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। सही दस्तावेज होने पर मात्र सात दिनों में पानी का कनेक्शन वैध कर दिया जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम के कई सेक्टरों में 400 से ज्यादा मकानों को HSVP के नोटिस, जानिए वजह
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।