beating retreat ceremony 2026 traffic advisory metro and bus changes नई दिल्ली में कई रास्तों पर एंट्री बैन, 2 मेट्रो स्टेशन भी 4 घंटे के लिए बंद; बस रूट भी बदला, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नई दिल्ली में कई रास्तों पर एंट्री बैन, 2 मेट्रो स्टेशन भी 4 घंटे के लिए बंद; बस रूट भी बदला

दिल्ली में विजय चौक पर गुरुवार को बीटिंग रिट्रीट का आयोजन होगा। इसके लिए नई दिल्ली में ट्रैफिक, मेट्रो और बसों को लेकर कई बदलाव किए गए हैं। दो बजे से रात 9:30 बजे तक विजय चौक के आसपास यातायात बंद रहेगा।

Thu, 29 Jan 2026 07:59 AMSudhir Jha हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
नई दिल्ली में कई रास्तों पर एंट्री बैन, 2 मेट्रो स्टेशन भी 4 घंटे के लिए बंद; बस रूट भी बदला

दिल्ली में विजय चौक पर गुरुवार को बीटिंग रिट्रीट का आयोजन होगा। इसके लिए नई दिल्ली में ट्रैफिक, मेट्रो और बसों को लेकर कई बदलाव किए गए हैं। दो बजे से रात 9:30 बजे तक विजय चौक के आसपास यातायात बंद रहेगा। दिल्ली यातायात पुलिस ने सुनहरी मस्जिद और कृषि भवन चौराहे के बीच रफी मार्ग, रायसीना रोड, दारा शिकोह रोड से विजय चौक की ओर जाने वाले मार्ग और कर्तव्य पथ पर विजय चौक से सी-हेक्सागन तक का मार्ग वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा। बसों के रूट में भी परिवर्तन किया गया है। पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि निजी वाहनों से जाने वाले प्रतिबंधित रास्तों पर आने से बचें। साथ कि बसों में सफर करने वाले परिवर्तित रूट के अनुसार बस पकड़ें।

यहां करें पार्किंग

बीटिंग रिट्रीट समारोह में जाने वाले दर्शकों के लिए शाम 7 बजे के बाद रफी मार्ग और सी-हेक्सागन के बीच वाटर चैनलों के पीछे पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। वह अपने वाहन इन स्थानों पर खड़ा करें। यातायात पुलिस ने चेतावनी दी है कि सड़क किनारे किसी ने वाहन पार्किंग की तो कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए टीम को अलर्ट किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 लेन और 7 फ्लाईओवर, रोहतक रोड को जाम फ्री करने के लिए NHAI बना रहा नया प्लान

दो मेट्रो स्टेशन 4 घंटे के लिए बंद

बीटिंग रिट्रीट समारोह के लिए गुरुवार को दो मेट्रो स्टेशन के निकास द्वार चार घंटे के लिए बंद किए जाएंगे। सुरक्षा के मद्देनजर डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड) ने यह निर्णय लिया है। डीएमआरसी के मुताबिक, उद्योग भवन और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों के रफी मार्ग की तरफ खुलने वाले निकास द्वार गुरुवार को दोपहर दो बजे से लेकर शाम छह बजे तक बंद रहेंगे।

समय से पहले निकलें

बस और मेट्रो के यात्री अपने गंतव्य तक हाने के लिए समय से पहले निकलें। क्योंकि रास्ते में परिवर्तन और सुरक्षा जांच के चलते उन्हें अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा समय लग सकता है। डीएमआरसी ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और निकास द्वार के अस्थायी बंद के दौरान स्टेशन पर होने वाली घोषणाओं का पालन करें। डीएमआरसी ने बताया है कि 29 जनवरी तक सभी मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा जांच बढ़ा दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जानें 29 जनवरी को क्यों होती है बीटिंग रिट्रीट, गणतंत्र दिवस से क्या है नाता

बीटिंग रिट्रीट को देखते हुए कनॉट प्लेस की ओर जाने वाली बसों के रूट में परिवर्तन किया गया है। ऐसे में यात्री बस रूट देखकर ही अपने गंतव्य स्थान तक जाएं। इसमें शांति पथ, विनय मार्ग, सरदार पटेल मार्ग से आने वाली केंद्रीय सचिवालय और कनॉट प्लेस जाने वाली बसें पंचसील मार्ग, सिमोन बोलीवर मार्ग, वंदे भारतरम मार्ग, शंकर रोड चौराहा, शेख मुजीबुर रहमान रोड से जाएंगी। इसके साथ ही केंद्रीय सचिवालय जाने वाली बसें उद्यान मार्ग पर समाप्त होंगी और काली बाड़ी मार्ग, मंदिर मार्ग, शंकर रोड के रास्ते वापस आएंगे।

ये हुआ परिवर्तन

कनॉट प्लेस जाने वाली बसें मंदिर मार्ग, काली बाड़ी मार्ग, जीपीओ, बाबा खड़क सिंह मार्ग से जाएंगी और कनॉट प्लेस पहुंचेंगी।

तुगलक रोड पर आने वाली और कनॉट प्लेस-केंद्रीय सचिवालय जाने वाली बसों को अरबिंदों चौक से सफरदरजंग रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग पर मोड़ा जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।