ballabgarh scrap dealer return 100 gm gold अख्तर खान की ईमानदारी को सलाम, कबाड़ में मिला 10 तोला सोना खुद जाकर लौटाया, Ncr Hindi News - Hindustan
More

अख्तर खान की ईमानदारी को सलाम, कबाड़ में मिला 10 तोला सोना खुद जाकर लौटाया

हरियाणा के बल्लभगढ़ में 'खान साहब' ने जो किया वह ईमानदारी की मिसाल बन गई है। सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ हो रही है। कबाड़ी का काम करने वाले एक शख्स ने करीब करीब 15 लाख रुपये का सोना उस परिवार को लौटा दिया है, जो इसका असली मालिक था।

Thu, 19 Feb 2026 05:13 PMSudhir Jha हिन्दुस्तान, बल्लभगढ़
share
अख्तर खान की ईमानदारी को सलाम, कबाड़ में मिला 10 तोला सोना खुद जाकर लौटाया

हरियाणा के बल्लभगढ़ में 'खान साहब' ने जो किया वह ईमानदारी की मिसाल बन गई है। सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ हो रही है। कबाड़ी का काम करने वाले एक शख्स ने करीब 15 लाख रुपये का सोना उस परिवार को लौटा दिया है, जो इसका असली मालिक था। करीब छह महीने पहले कबाड़ के साथ यह सोना भी घर से चला गया था।

बल्लभगढ़ में आगरा कैनाल के पास कबाड़ का काम करने वाले हाजी अख्तर खान ने करीब 100 ग्राम सोने के जेवर उनके असली मालिक अशोक शर्मा को लौटाए हैं। जेवरात एसीपी जितेश मल्होत्रा की मौजूदगी में औपचारिक पुष्टि के बाद सौंपे गए। जानकारी के अनुसार जनवरी 2025 में अशोक शर्मा कुंभ स्नान पर गए थे। चोरियों से बचाव के लिए उन्होंने अपने जेवर एक डिब्बे में बंद कर सुरक्षित रख दिए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईमानदारी की कीमत चुका रहा हूं; ‘मोहम्मद’ नाम से चर्चा में आए दीपक का दर्द

दिवाली की सफाई में अशोक शर्मा के घर से चला गया था सोना

दिवाली की सफाई के दौरान घर का पुराना सामान कबाड़ में बेचते समय अनजाने में वही डिब्बा भी चला गया। करीब दो महीने पहले जब घर में सोने की तलाश की गई तो वह नहीं मिला। तब उन्हें ध्यान आया कि शायद कबाड़ के साथ सोना चला गया। इसके बाद वे खजोबीन करते हुए कबाड़ी हाजी अख्तर खान के पास पहुंचे थे। अख्तर के मुताबिक उस समय दुकान में काफी तलाशी के बाद भी कुछ नहीं मिला।

ध्यान आया तो अख्तर खान के पास पहुंचे, लेकिन तब नहीं मिला था सोना

अख्तर ने बताया कि तीन दिन पहले कबाड़ की छंटाई के दौरान उन्हें एक डिब्बा मिला, जिसमें सोने के आभूषण थे। वह इसे लेकर एक सुनार के पास गए तो उसने बताया कि यह असली सोना है और वजन है 100 ग्राम। मौजूदा समय में इसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये है। अख्तर ने कहा कि उन्हें ध्यान आया कि यह सोना उस शर्मा परिवार का होगा जो उनके पास आया था। अख्तर ने मन बना लिया था कि वह सोना असली मालिक को लौटा देंगे। उन्होंने कहा कि परिवार में भी उन्होंने इसकी जानकारी दी तो सभी सहमत थे।

अख्तर खान बोले- ईमानदारी सबसे बड़ी पूंजी

इसके बाद हाजी अख्तर खान तुरंत एसीपी कार्यालय पहुंचे। पहचान की पुष्टि के बाद जेवर अशोक शर्मा को सौंप दिए गए। अशोक शर्मा ने अख्तर खान का आभार जताया। वहीं अख्तर खान ने कहा कि ईमानदारी सबसे बड़ी पूंजी है। इधर सोशल मीडिया पर भी अख्तर खान की ईमानदारी की खूब तारीफ हो रही है। लोग उनकी कहानी को शेयर कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:करोड़ों के नुकसान से बचे अनुपम खेर, खोया क्रेडिट कार्ड लेकर घर पहुंचा गार्ड
ये भी पढ़ें:आगरा मेट्रो में विदेशी महिला का छूटा पर्स, ईमानदारी से लौटाया गया
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।