करोड़ों के नुकसान से बचे अनुपम खेर, खोया क्रेडिट कार्ड लेकर घर पहुंचा गार्ड, एक्टर बोले- 'ईमानदारी जिंदा है'
अनुपम खेर को हाल ही में उनके निर्देशन में बनी तन्वी द ग्रेट में देखा गया था, जिसमें नवोदित शुभांगी दत्त ने अभिनय किया था। वह अगली बार खोसला का घोसला 2 में रणवीर शौरी, किरण जुनेजा, परवीन डबास, तारा शर्मा और रवि किशन के साथ दिखाई देंगे।

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। अनुपम अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी की रोजमर्रा की घटनाओं के वीडियो शेयर करते रहते हैं। वो कभी अपनी मां से बात करते हुए वीडियो शेयर करते हैं तो कभी अपने फैंस से मिलते हुए वीडियो बनाते हैं। ऐसे में अब हाल ही में, एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी घटना शेयर की जिससे वह बहुत इम्प्रेस हुए। उनके इस वीडियो को देखकर आप भी तारीफ करेंगे?
गार्ड ने वापस लौटाया अनुपम का क्रेडिट कार्ड
दरअसल, रविवार को अनुपम खेर ने संजय नाम के एक गार्ड की ईमानदारी की तारीफ करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनुपम कहते हैं, 'संजय यादव जी, आप बहुत महान आदमी हैं। मेरा सुबह मॉर्निंग वॉक जाते समय, क्रेडिट कार्ड गिर गया था, और मैंने बहुत ढूंढा, काफी परेशान था, क्योंकि उस पर पिन नहीं था। फिर मुझे दत्तु जी का फोन आया कि किसी को क्रेडिट कार्ड मिला है। कितनी अच्छी बात है! उन्हें मेरा क्रेडिट कार्ड मिला और उन्होंने उसे लौटा दिया।'
'ईमानदारी जिंदा है!'
अनुपम ने आगे कहा, 'सबसे मजेदार और प्रभावशाली बात ये थी कि वो अपनी ईमानदारी को लेकर बिल्कुल कैजुअल थे। जब मैंने तारीफ की तो बोले, 'इसमें कौन सी बड़ी बात है!' वाह यादव जी, बहुत अच्छा लगा! जय हो!' इस वीडियो को साझा करते हुए, अनुपम ने लिखा, 'ईमानदारी जिंदा है!'
अनुपम खेर का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर को हाल ही में उनके निर्देशन में बनी तन्वी द ग्रेट में देखा गया था, जिसमें नवोदित शुभांगी दत्त ने अभिनय किया था। वह अगली बार खोसला का घोसला 2 में रणवीर शौरी, किरण जुनेजा, परवीन डबास, तारा शर्मा और रवि किशन के साथ दिखाई देंगे। बता दें कि खोसला का घोसला 2, 2006 की फिल्म खोसला का घोसला का सीक्वल है, जिसमें अनुपम खेर, बोमन ईरानी, परवीन डबास, विनय पाठक, रणवीर शौरी और तारा शर्मा लीड रोल में थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन