awas vikas parishad ghaziabad will bring residential plots scheme near delhi know about size, location registration दिल्ली के पास आएगी प्लॉटों की योजना, कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन; लोकेशन से साइज तक जानें सब कुछ, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के पास आएगी प्लॉटों की योजना, कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन; लोकेशन से साइज तक जानें सब कुछ

दिल्ली के करीब अपने मनमुताबिक सपनों का घर बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। आवास एवं विकास परिषद ने गाजियाबाद में जमीन सहित मकान बनाने के लिए आवासीय प्लॉटों की योजना लाने की तैयारी पूरी कर ली है। 

Tue, 27 Jan 2026 03:14 PMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
दिल्ली के पास आएगी प्लॉटों की योजना, कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन; लोकेशन से साइज तक जानें सब कुछ

दिल्ली के करीब अपने मनमुताबिक सपनों का घर बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। आवास एवं विकास परिषद ने गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में जमीन सहित मकान बनाने के लिए आवासीय प्लॉटों की योजना लाने की तैयारी पूरी कर ली है। योजना के तहत अगले महीने से 170 प्लॉटों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे।

गाजियाबाद में एनएच-9 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी सिद्धार्थ विहार योजना एक प्राइम लोकेशन वाली जगह है। यहां से एनसीआर के कई शहरों दिल्ली, नोएडा, हापुड़, मेरठ, और बुलंदशहर की सीधी कनेक्टिविटी है। इसके चलते यहां पर घरों के लिए लगातार मांग बढ़ रही है।

awas vikas parishad residential plots scheme news
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NCR के इस नए रूट पर मेट्रो चलाने की तैयारी, इन इलाकों में रहने वालों को होगा लाभ

किस साइज के होंगे प्लॉट

लोगों की बढ़ती मांग के मद्देनजर आवास एवं विकास परिषद ने सिद्धार्थ विहार सेक्टर 10 में 168 प्लॉटों की योजना तैयार की है। इनमें 72 वर्ग मीटर के 56 प्लॉट और 112.50 वर्ग मीटर के 101 प्लॉट शामिल हैं।

इसके अलावा 11 कॉमर्शियल प्लॉट भी प्रस्तावित हैं। इनका क्षेत्रफल 524.28 वर्ग मीटर से लेकर 1832.81 वर्ग मीटर तक रहेगा। इसके अलावा एक प्लॉट स्कूल और एक प्लॉट अस्पताल के लिए भी आरक्षित किया गया है। इससे ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि प्लॉटों की संख्या के मुकाबले चार से पांच गुना आवेदन मिल सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में खुलेंगे 30 आधार सेवा केंद्र, इन सरकारी योजनाओं का भी मिलेगा लाभ

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में सोसाइटी के अंदर कार क्षतिग्रस्त करने के मामले में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष और सुरक्षा एजेंसी प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वैशाली के सेक्टर-9 स्थित सुपरटेक एस्टेट सोसाइटी निवासी विजय कुमार भारद्वाज जीडीए की ग्रीन बेल्ट में कार पार्क करते हैं। आरोप है कि आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी और अन्य पदाधिकारी मना करते हैं। आरोप है कि आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, अन्य पदाधिकारी व सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक ने जानबूझ कार क्षतिग्रस्त कर दी। वहीं, सोसाइटी के अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ने कहा कि आरोप निराधार हैं। वह खुद भाजपा पदाधिकारी के नाम पर धमकाते हैं। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिंडन बैराज के पास बनेगा 4 लेन का पुल, इन इलाकों तक होगी सीधी कनेक्टिविटी
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।