Aadhaar seva kendra will be established in 30 gram panchayats of Ghaziabad NCR गाजियाबाद की 30 ग्राम पंचायतों में खुलेंगे आधार सेवा केंद्र, इन सरकारी योजनाओं का भी मिलेगा लाभ, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद की 30 ग्राम पंचायतों में खुलेंगे आधार सेवा केंद्र, इन सरकारी योजनाओं का भी मिलेगा लाभ

लोगों को अब आधार कार्ड से जुड़ी सेवाओं के लिए यहां-वहां भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए गाजियाबाद जिले की 30 ग्राम पंचायतों में आधार सेवा केंद्र खोले जाएंगे। इन केंद्रों के लिए पंचायती राज विभाग ने शासन को सूची बनाकर भेजी है।

Tue, 27 Jan 2026 07:05 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद, मोहित शर्मा
share
गाजियाबाद की 30 ग्राम पंचायतों में खुलेंगे आधार सेवा केंद्र, इन सरकारी योजनाओं का भी मिलेगा लाभ

ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अब आधार कार्ड से जुड़ी सेवाओं के लिए यहां-वहां भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए गाजियाबाद जिले की 30 ग्राम पंचायतों में आधार सेवा केंद्र खोले जाएंगे। इन केंद्रों में ग्रामीण बैंकिंग सेवाओं से लेकर सरकारी प्रमाण पत्र बनवाने के कार्य करा सकेंगे। इन केंद्रों के लिए पंचायती राज विभाग ने शासन को सूची बनाकर भेजी है।

ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधा देने के साथ -साथ आधुनिक सेवाएं देने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे है। इसी क्रम में जनपद के 30 पंचायतों में आधार सेवा केंद्र खोले जाने है, इसको लेकर पंचायती राज विभाग ने सूची बनाकर शासन को भेजी है। आधार सेवा केंद्र खुलने से ग्रामीणों को न सिर्फ आधार से संबंधित कार्यों में सहूलियत मिलेगी, बल्कि बैंकिंग सेवाओं, सरकारी योजनाओं की जानकारी और विभिन्न प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन जैसी सुविधाएं भी पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी। आधार सेवा केंद्रों पर आधार कार्ड बनवाने, उसमें नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और फोटो अपडेट कराने जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी के बाद Aadhaar कार्ड में जोड़ना है पति का नाम? यह है सबसे आसान तरीका

ये काम भी हो सकेंगे

इसके अलावा आधार को बैंक खाते, राशन कार्ड, पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं से लिंक कराने की सुविधा भी मिलेगी। साथ ही आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी दी जाएगी। जिनमें घर बैठे ही आवेदन कर अपने दस्तावेज बनवा सकेंगे। ग्रामीणों को इन कार्यों के लिए तहसील, ब्लॉक कार्यालय या शहर के जन सेवा केंद्रों पर नहीं जाना पड़ेगा है।

पंचायत स्तर पर बैंकिंग सुविधाएं मिलेगी

ग्रामीणों को शहरी क्षेत्रों में बैंकों की शाखाओं के चक्कर लगाने पड़ते है। आधार केंद्र बनने से खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और मजदूरों को बड़ा लाभ मिलेगा, जिन्हें छोटी-छोटी बैंकिंग जरूरतों के लिए शहर में बैंक जाना पड़ता है। ग्रामीण आधार सेवा केंद्रों से आधार कार्ड के माध्यम से अपनी बैंकिंग सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मधुबन बापूधाम अंडरपास के काम ने पकड़ी रफ्तार, GDA ने बताया कब होगा तैयार

इन सरकारी योजनाओं का भी मिलेगा लाभ

इन केंद्रों पर प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत योजना सहित विभिन्न केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी। पात्र लाभार्थी आवेदन भी कर सकेंगे। आवेदन करने से कम समय में लाभ मिल सकेगा। सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे।

जाहिद हुसैन, जिला पंचायती राज अधिकारी, ''पंचायतों में आधार केंद्र बनने से ग्रामीणों को आधार कार्ड बनवाने, उसमें बदलाव करने के साथ बैंकिंग सुविधाएं भी अपनी ही पंचायत में मिल सकेंगी। वहीं उनको सरकारी दस्तावेज बनवाने के लिए सरकारी कार्यालय में शहर नहीं आना होगा।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में बनेंगे 3 मिनी स्टेडियम, 6 करोड़ आएगी लागत; शासन को भेजा प्रस्ताव
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।