Attempted Rape of 75-Year-Old in Noida, Brutally Beaten for Resisting नोएडा में मानवता शर्मसार; घर में सो रही 75 वर्षीय बुजुर्ग से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर बेरहमी से पीटा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नोएडा में मानवता शर्मसार; घर में सो रही 75 वर्षीय बुजुर्ग से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर बेरहमी से पीटा

जब पीड़िता ने शोर मचाने और विरोध करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उनके चेहरे पर काट लिया और लगातार कई घूंसे मारे। इस हमले में महिला का दांत टूट गया और आंख पर भी गंभीर चोट आई है।

Sat, 30 May 2026 09:38 PMSourabh Jain भाषा, नोएडा, यूपी
share
नोएडा में मानवता शर्मसार; घर में सो रही 75 वर्षीय बुजुर्ग से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर बेरहमी से पीटा

उत्तर प्रदेश के नोएडा से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां खंडेरा गांव में एक व्यक्ति ने घर में अकेली सो रही 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म की कोशिश की। जब महिला ने हिम्मत दिखाते हुए विरोध किया, तो आरोपी ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उनका दांत टूट गया और आंखों पर गंभीर चोट आई है। आरोपी युवक पड़ोस में ही रहता है, और महिला को घर में अकेला देख घुस आया था।

इस बारे में जानकारी देते हुए थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि खंडेरा गांव के एक निवासी ने बीती रात मामला दर्ज कराया है। शिकायत के अनुसार, पीड़ित महिला अपने छोटे बेटे और बहू के साथ रहती हैं। घटना के समय बेटा और बहू किसी काम से बाहर गए हुए थे और महिला घर में अकेली सो रही थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के इस विधानसभा क्षेत्र में बदल गया जल आपूर्ति का समय, ये है नया टाइम टेबल

महिला का मुंह दबाकर करने लगा छेड़खानी

आरोपी की पहचान पड़ोस में रहने वाला गजे सिंह (पुत्र रंजीत सिंह) के रूप में हुई है। वह रात करीब एक बजे दीवार फांदकर घर के अंदर दाखिल हुआ था। आरोपी ने सो रही बुजुर्ग महिला का मुंह दबाकर उनके साथ छेड़खानी शुरू कर दी और फिर दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान उसने महिला के कपड़े भी फाड़ दिए।

विरोध करने पर घूंसे मारे और काटने लगा

जब पीड़िता ने शोर मचाने और विरोध करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उनके चेहरे पर काट लिया और घूंसे मारे। इस हमले में महिला का दांत टूट गया और उनकी आंख पर गंभीर चोट आई है।

शोर सुनकर जब पड़ोसी मौके पर पहुंचे, तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौज करते हुए वहां से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और मामले की गहनता से जांच जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बसपा ने तेज की बूथ स्तर की रणनीति

निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत

उधर एक अन्य घटना में नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र की सलारपुर कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान में काम करते समय एक मजदूर ऊंचाई से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल मजदूर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक डी.पी. शुक्ल ने बताया कि सलारपुर गांव निवासी विजेंद्र भड़ाना के मकान में निर्माण कार्य चल रहा था। उसी मकान में 43 वर्षीय मजदूर रामचरण शनिवार सुबह निर्माण कार्य में जुटा हुआ था। इसी दौरान वह ऊंचाई से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पानी की एक बूंद भी बर्बाद नहीं होनी चाहिए, दिल्ली में पानी सप्लाई पर CM सख्त
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।