BSP Prepares for 2027 Assembly Elections with Organizational Strategy बसपा ने तेज की बूथ स्तर की रणनीति, Meerut Hindi News - Hindustan
More

बसपा ने तेज की बूथ स्तर की रणनीति

Meerut News - ​विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, मंडल स्तरीय बैठक आयोजित मेरठ, मुख्य संवाददाता बसपा ने

Sat, 30 May 2026 11:32 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share
बसपा ने तेज की बूथ स्तर की रणनीति

​विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, मंडल स्तरीय बैठक आयोजित मेरठ, मुख्य संवाददाता

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बसपा ने तेज की बूथ स्तर की रणनीति

बसपा ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपनी संगठनात्मक तैयारियों को धार देनी शुरू कर दी है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर शनिवार को एसआईआर के बाद बूथों में हुए बदलावों के दृष्टिगत बसपा अब 'बूथ चलो अभियान' और संगठन मजबूती को लेकर पार्टी नेताओं की बैठक हुई। मंडल कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी बाबू मुनकाद अली रहे।

बैठक का विवरण

बैठक को संबोधित करते हुए बाबू मुनकाद अली ने कहा कि बसपा का मूल आधार हमेशा से बूथ स्तर का संगठन रहा है। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को प्रत्येक विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई है, जो सीधे बूथों पर जाकर कमेटियों का गठन कर रहे हैं। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि अधिकांश विधानसभाओं में 50 प्रतिशत से अधिक बूथ कमेटियों का गठन कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने शेष कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। ​इसके साथ ही, चल रहे सदस्यता अभियान की गहन समीक्षा की गई। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे जल्द से जल्द अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें और संगठन को अभेद्य बनाएं। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी चुनावों में मायावती के हाथों को मजबूत करने और बसपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

जीत का रोडमैप: जातिगत समीकरण और प्रत्याशी चयन

​चुनाव तैयारियों को लेकर बाबू मुनकाद अली ने स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा वार जातिगत समीकरणों का बारीकी से अध्ययन किया जाए। प्रत्याशियों के चयन में पार्टी की नीतियों और सामाजिक समीकरणों का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित हो सके।

बैठक में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल प्रभारी भीमराव अंबेडकर पूर्व एमएलसी, मंडल प्रभारी सतपाल पीपला, मेघनाद जाटव, मंडल प्रभारी शाहजहां सैफी एडवोकेट, दिनेश काजीपुर, जिला अध्यक्ष मोहित जाटव, डा.कमल सिंह राज, पुष्पेंद्र जाटव, डा.सुभाष प्रधान, महावीर प्रधान, शारदा प्रधान, बृजपाल फौजी, राकेश फलावदा समेत सभी जिलों के जिला अध्यक्ष, विधानसभा कमेटी, विधानसभा प्रभारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।