Arvind Kejriwal said the countdown for BJP exit from power has begun प्रधानमंत्री को हर किसी से डर लगता है, यह शासन के अंत का संकेतः केजरीवाल, Ncr Hindi News - Hindustan
More

प्रधानमंत्री को हर किसी से डर लगता है, यह शासन के अंत का संकेतः केजरीवाल

दिल्ली की एक अदालत द्वारा आबकारी नीति मामले में आरोपमुक्त किए जाने के 48 घंटे बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के सत्ता से बाहर जाने की उलटी गिनती शुरू हो गई है।

Sun, 1 March 2026 06:28 PMSubodh Kumar Mishra भाषा, नई दिल्ली
share
प्रधानमंत्री को हर किसी से डर लगता है, यह शासन के अंत का संकेतः केजरीवाल

दिल्ली की एक अदालत द्वारा आबकारी नीति मामले में आरोपमुक्त किए जाने के 48 घंटे बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के सत्ता से बाहर जाने की उलटी गिनती शुरू हो गई है।

दिल्ली में जंतर-मंतर पर पार्टी की एक रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने प्रधानमंत्री और शाह पर आबकारी नीति मामले में उन्हें फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अदालत ने अपने हालिया फैसले में साबित कर दिया है कि वह कट्टर ईमानदार व्यक्ति हैं। दिल्ली की एक अदालत ने दो दिन पहले ही कथित आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और 21 अन्य को बड़ी राहत प्रदान की।

प्रधानमंत्री को हर किसी से डर लगता है

कई राज्यों से आए पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री को हर किसी से डर लगता है। उन्होंने कहा कि जब एक तानाशाह डरता है, तो यह उसके शासन के अंत का संकेत होता है।

12 वर्षों के शासन में सभी क्षेत्रों का बुरा हाल

केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने सोनम वांगचुक को जेल भेज दिया, जो एक बड़े वैज्ञानिक हैं और बच्चों की शिक्षा के लिए काम कर रहे थे। मोदी जी एक दिन संसद नहीं गए, उन्हें डर था कि महिला सांसद उनपर हमला कर सकती हैं। वह ट्रंप से भी डरते हैं। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा के 12 वर्षों के शासन में सभी क्षेत्रों का बुरा हाल हो गया है। सड़कों, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति खराब हो गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'मोदी जी आप विश्व गुरु नहीं, गुरु घंटाल हो'; आप नेता संजय सिंह का PM पर प्रहार
ये भी पढ़ें:केजरीवाल-सिसोदिया को बरी करने के आदेश के खिलाफ HC करेगा सुनवाई

विकसित भारत के दृष्टिकोण पर निशाना साधा

प्रधानमंत्री के विकसित भारत के दृष्टिकोण पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि लोग रहने योग्य भारत चाहते हैं। उन्होंने मोदी द्वारा संबोधित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम पर भी तंज कसते हुए कहा कि उन्हें नाटक बंद करना चाहिए और परीक्षाओं में पेपर लीक को रोकने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

दिल्ली की भाजपा सरकार की आलोचना

केजरीवाल ने दिल्ली की भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी ने अपने एक साल के शासन में राष्ट्रीय राजधानी को बर्बाद कर दिया है। यहां की सड़कें टूटी हुई हैं, पानी की आपूर्ति दूषित है और वायु प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को देश से कोई मतलब नहीं है। वह केवल साजिशों और मतदाता सूची में हेरफेर के जरिए सत्ता की ओर बढ़ रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी, आप सत्ता के लिए काम करते रहिए, और मैं देश के लिए काम करता रहूंगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अगर आप नेक इंसान हैं तो... कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की केजरीवाल को क्या सलाह
ये भी पढ़ें:जनता और बजरंग बली के आशीर्वाद से हमें न्याय मिलाः अरविंद केजरीवाल

लोग मेरी ईमानदारी की कसम खाते थे

केजरीवाल ने कहा कि मैं आईआईटी से अच्छे अंकों के साथ पास हुआ था और अमेरिका जा सकता था। लेकिन मैंने सोचा, अगर सभी लोग विदेश चले जाएंगे तो देश का ध्यान कौन रखेगा? जब मैं आयकर आयुक्त के रूप में सेवा दे रहा था तो लोग मेरी ईमानदारी की कसम खाते थे।

भाजपा के सत्ता से बाहर होने की उलटी गिनती शुरू

आप प्रमुख ने कहा कि 4 अप्रैल 2011 को लोग जंतर-मंतर पर जुटे थे और उन्होंने गर्जना की थी, जिसके बाद कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई थी। उन्होंने दावा किया कि आप की यह रैली एक ऐतिहासिक दिन है और भाजपा के सत्ता से बाहर होने की उलटी गिनती शुरू हो गई है। जंतर-मंतर पर आयोजित सभा को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, मनीष सिसोदिया, आतिशी, संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।