'मोदी जी आप विश्व गुरु नहीं, गुरु घंटाल हो'; आप नेता संजय सिंह का प्रधानमंत्री पर करारा प्रहार
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा प्रहार किया है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित एक जनसभा में आप नेता ने पीएम मोदी को गुरु घंटाल तक कह दिया। उन्होंने कहा कि मोदी जी आप विश्व गुरु नहीं, गुरु घंटाल हो।

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा प्रहार किया है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित एक जनसभा में आप नेता ने पीएम मोदी को गुरु घंटाल तक कह दिया। उन्होंने कहा कि मोदी जी आप विश्व गुरु नहीं, गुरु घंटाल हो।
आप नेता संजय सिंह ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि कोर्ट ने मुहर लगाई है कि अरविंद केजरीवाल सच्चे नेता थे, हैं और रहेंगे। किसी भाजपाई को हिम्मत नहीं है उनको बदनाम करने की। संजय सिंह ने कहा कि एक झूठा मुकदमा उनके खिलाफ बनाया गया। ये मुकदमा बनाया गया देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा। उनके गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा।
ये मुकदमा इसलिए बनाया गया क्योंकि
संजय सिंह ने कहा कि ये मुकदमा क्यों बनाया गया। ये मुकदमा इसलिए बनाया गया क्योंकि भ्रष्टाचार के आंदोलन से निकला एक ईमानदार नेता दिल्ली की सरकार को चला रहा था। एक तरफ नरेंद्र मोदी हैं, जिन्होंने 12 साल में एक लाख सरकारी स्कूल बंद किया, एक तरफ अरविंद केजरीवाल हैं, जिन्होंने आपके बच्चों के लिए विश्व स्तरीय स्कूल बनाया है।
यूपी के अस्पतालों में मोमबत्ती से ऑपरेशन होता है
आप नेता ने कहा कि ये मुकदमा इसलिए लिखा गया कि एक तरफ नरेंद्र मोदी हैं जिनके डबल इंजन सरकार में उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में मोमबत्ती से ऑपरेशन होता है, कुत्ते बैठते हैं बेड पर वहीं, दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल हैं, जिन्होंने मोहल्ला क्लीनिक बनवाए, दवाइयां फ्री की, 200 तरह के जांच फ्री किए। साथ ही कहा कि आपका लाखों का ऑपरेशन हो, पैसा अरविंद केजरीवाल देगा।
केजरीवाल फ्री बिजली देने का काम करते हैं
आप नेता ने कहा कि ये मुकदमा इसलिए लिखा गया कि एक तरफ भारतीय जनता पार्टी है, नरेंद्र मोदी है, जो अडाणी को ठेका देकर महंगी बिजली बेचवाता है, दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल हैं जो कहते हैं कि गरीब के घर में रोशनी तो होगी, लेकिन उस रोशनी की कोई कीमत नहीं होगी। केजरीवाल फ्री बिजली देने का काम करते हैं। ये मुकदमा इसलिए लिखा गया कि हर घर में पीने का साफ पानी पहुंचेगा और दूसरी तरफ मोदी जी पीने के पानी का हजारों करोड़ का ठेका देते हैं।
मोदी जी ट्रंप के सामने सीकिया पहलवान बन जाते हैं
आप नेता ने कहा कि मोदी जी को लगा कि हम तो हिंदू-मुस्लिम की राजनीति चला रहे थे, अगर केजरीवाल की राजनीति देश भर में फैल गई तो हमारी दुकान बंद हो जाएगी। इसलिए मोदी जी ने झूठा मुकदमा बनाया। संजय सिंह ने कहा कि मोदी जी ट्रंप के सामने सीकिया पहलवान बन जाते हैं और अरविंद केजरीवाल के सामने दारा सिंह पहलवान। आप नेता ने कहा कि मोदी जी विश्व गुरु होने की बात करते हैं, लेकिन असल में वे गुरु घंटाल हैं।




साइन इन