arvind kejriwal reaction on punjab sanjeev arora ed raid जैसे ही बंगाल चुनाव खत्म हुए...; AAP नेता पर ED की रेड से भड़के केजरीवाल, साथ छोड़ने वाले सांसद का भी जिक्र, Ncr Hindi News - Hindustan
More

जैसे ही बंगाल चुनाव खत्म हुए...; AAP नेता पर ED की रेड से भड़के केजरीवाल, साथ छोड़ने वाले सांसद का भी जिक्र

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बंगाल में चुनाव खत्म होते ही पंजाब में हर दिन ईडी की छापेमारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने पिछले दिनों ईडी की छापेमारी के बाद सांसद अशोक मित्तल के भाजपा में चले जाने का भी जिक्र किया।ो

Sat, 9 May 2026 10:36 AMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
जैसे ही बंगाल चुनाव खत्म हुए...; AAP नेता पर ED की रेड से भड़के केजरीवाल, साथ छोड़ने वाले सांसद का भी जिक्र

पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर हुई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी से आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भड़क उठे। दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा कि बंगाल में चुनाव खत्म होते ही पंजाब में हर दिन ईडी की छापेमारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने पिछले दिनों ईडी की छापेमारी के बाद सांसद अशोक मित्तल के भाजपा में चले जाने का भी जिक्र किया। साथ ही पीएम मोदी की तुलना मुगल शासक औरंगजेब से कर डाली।

शनिवार सुबह संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ से दिल्ली तक के ठिकानों पर एक साथ ई़डी की टीमें पहुंचीं। आम आदमी पार्टी ने इसे पंजाब चुनावों से जोड़ते हुए केंद्र सरकार पर जोरदार हमला किया। खुद केजरीवाल ने कहा, 'जैसे ही बंगाल चुनाव खत्म हुए, मोदी जी ने पंजाब में रोज ED की रेड करना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ सालों में मोदी जी ने पंजाब के साथ बहुत धक्का किया है। पंजाबियों को तरह तरह से प्रताड़ित किया है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब पंजाब में ED की धमक, मान सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर छापेमारी

अशोक मित्तल का जिक्र कर क्या बोले

केजरीवाल ने आगे कहा कि पंजाब के पानी पर हमला किया, पंजाब यूनिवर्सिटी को लेने की कोशिश की, ग्रामीण विकास का पैसा रोक लिया और अब ED की ताबड़तोड़ रेड शुरू कर दी। उन्होंने राघव चड्ढा और अन्य सांसदों के साथ आप छोड़कर भाजपा में गए राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल का भी जिक्र किया। केजरीवाल ने कहा,' अशोक मित्तल के यहां रेड हुई, अगले दिन उनको बीजेपी में शामिल करवा लिया। इसका मतलब ED की रेड का मकसद चोरी का पैसा ढूंढ़ना नहीं था। केवल अशोक मित्तल को तोड़कर उन्हें बीजेपी में शामिल करवाना था। कुछ दिन पहले संजीव अरोड़ा के यहां भी रेड हुई। वो बीजेपी में शामिल नहीं हुए तो उनके यहां फिर से रेड करवा दी।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब भगवंत मान के करीबी तक पहुंची ED की टीम, नोटों से भरे बैग मिले; छापेमारी जारी

केजरीवाल ने पीएम मोदी की तुलना औरंगजेब से की

केजरीवाल ने कहा, 'पंजाब गुरुओं की धरती है। कई सौ साल पहले औरंगजेब ने जुर्म और अत्याचार के जरिए देश के कई भागों पर कब्जा कर लिया। मोदी जी ने भी बेईमानी से देश के कई हिस्सों पर कब्जा कर लिया है। उसके बाद औरंगजेब पंजाब पहुंचा। मोदी जी भी अब पंजाब पहुंचे हैं। औरंगजेब ने गुरुओं पर बहुत अत्याचार किए। मोदी जी भी पंजाबियों पर अत्याचार कर रहे हैं। पर गुरुओं ने कुर्बानी देकर औरंगजेब का सामना किया और लोगों को बचाया। आज गुरुओं की कुर्बानी से प्रेरणा लेकर पंजाब मोदी जी के अत्याचार का सामना करेगा और पूरे देश को उनके अत्याचार से बचाएगा।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब तीन लोग बचे जो...; जस्टिस शर्मा ने केजरीवाल के 'बहिष्कार' पर क्या कहा
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।