ED Team Closes in on Bhagwant Mann Bags Filled with Cash Recovered Raids Continue अब भगवंत मान के करीबी तक पहुंची ED की टीम, नोटों से भरे बैग मिले; छापेमारी जारी, Punjab Hindi News - Hindustan
More

अब भगवंत मान के करीबी तक पहुंची ED की टीम, नोटों से भरे बैग मिले; छापेमारी जारी

वेस्टर्न टावर्स में छापेमारी के दौरान ईडी ने दो बैग जब्त किए, जिनमें कथित तौर पर लगभग 20 लाख कैश थे। इन बैगों को इमारत की नौवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया गया था।

Thu, 7 May 2026 12:44 PMHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान
share
अब भगवंत मान के करीबी तक पहुंची ED की टीम, नोटों से भरे बैग मिले; छापेमारी जारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी के करीबी सहयोगियों के पंजाब के साहिबजादा अजीत सिंह (SAS) नगर और चंडीगढ़ स्थित तीन ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत तलाशी ली। खरड़ स्थित एक आवासीय सोसायटी वेस्टर्न टावर्स में छापेमारी के दौरान ईडी ने दो बैग जब्त किए, जिनमें कथित तौर पर लगभग 20 लाख कैश थे। इन बैगों को इमारत की नौवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया गया था।

ईडी के अधिकारियों ने खरड़ के पास छज्जू माजरा स्थित वेस्टर्न टावर्स के फ्लैट नंबर 906 में जांच के लिए जैसे ही दस्तक दी कि नकदी से भरे उन बैगों को अपने कब्जे में ले लिया। एक अधिकारी ने बताया, "फ्लैट में मौजूद लोगों ने तुरंत नकदी से भरे दो बैग नीचे जमीन पर फेंक दिए। ईडी अधिकारियों ने तत्काल उन बैगों को अपने केज़े में ले लिया और मौके पर बिखरे हुए नोटों के बंडलों को इकट्ठा कर लिया।"

12 जगहों पर तलाशी

ईडी ने सनटेक सिटी प्रोजेक्ट के सिलसिले में मोहाली और चंडीगढ़ में 12 जगहों पर तलाशी ली है। इस मामले में अजय सहगल, एबीएस टाउनशिप्स प्राइवेट लिमिटेड, एटलस बिल्डर्स, धीर कंस्ट्रक्शंस और उनके सहयोगी शामिल हैं। इन पर ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) से भूमि उपयोग परिवर्तन (CLU) लाइसेंस लेने में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी करने और जनता को धोखा देकर सैकड़ों करोड़ रुपये ठगने का आरोप है।

क्या हैं आरोप?

ईडी नितिन गोहल के ठिकानों पर भी तलाशी ले रही है, क्योंकि उन पर आरोप है कि वह उन बिल्डरों की मदद कर रहे हैं जिन्होंने GMADA की फीस का भुगतान नहीं किया है और वह उनके लिए राजनीतिक संरक्षण का इंतजाम कर रहे हैं। वह मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुमन के करीबी सहयोगी हैं। नितिन गोहल पर पंजाब CMO की ओर से एक संपर्क अधिकारी के तौर पर काम करने का भी संदेह है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।