ED raids Conducted in Punjab at Premises of Cabinet Minister Sanjeev Arora अब पंजाब में ED की धमक, भगवंत मान सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर छापेमारी, Punjab Hindi News - Hindustan
More

अब पंजाब में ED की धमक, भगवंत मान सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर छापेमारी

यह तलाशी चंडीगढ़ और दिल्ली-NCR क्षेत्र में की जा रही है। भगवंत मान के करीबी मंत्री के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।

Sat, 9 May 2026 09:20 AMHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान
share
अब पंजाब में ED की धमक, भगवंत मान सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की अलग-अलग टीम पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा और उनके सहयोगियों के 4 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ईडी के अधिकारी उनके सरकारी आवास पर भी पूछताछ और जांच कर रहे हैं। यह तलाशी चंडीगढ़ और दिल्ली-NCR क्षेत्र में की जा रही है। भगवंत मान के करीबी मंत्री के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है। आपको बता दें हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्रियी के ओएसडी के करीबियों के ठिकानों पर कार्रवाई की गई थी।

संजीव अरोड़ा पर क्या हैं आरोप?

ईडी ने दिल्ली, गुरुग्राम और चंडीगढ़ में 5 जगहों पर छापेमारी की है। ये छापेमारी हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड के दफ्तरों और संजीव अरोड़ा के घर पर की गई है। ईडी ने एक बड़े पैमाने पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला पकड़ा है। संजीव अरोड़ा के द्वारा अपनी कंपनी के जरिए इसे अंजाम देने का आरोप लगा है। इसमें 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के मोबाइल फोन की फर्जी GST खरीद दिखाई गई थी और फिर दुबई से भारत में अवैध पैसे को 'राउंड ट्रिप' (घुमाकर वापस लाने) करने के लिए इन फोन का निर्यात किया गया था।

आरोप है कि दिल्ली में मौजूद न होने वाली कई फर्मों से कई फर्जी GST खरीद बिल हासिल किए गए थे। इनका इस्तेमाल फर्जी ITC (इनपुट टैक्स क्रेडिट) का दावा करने, निर्यात पर GST रिफंड लेने और ड्यूटी ड्रॉबैक पाने के लिए किया गया। इससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा और संजीव अरोड़ा ने निजी तौर पर खूब पैसा कमाया।

भड़क गए भगवंत मान

ईडी की इस कार्रवाई पर मुख्यमंत्री भगवंत मान भड़क गए हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘आज फिरसे BJP की ED संजीव अरोड़ा के घर आई है। एक साल में ये तीसरी बार उनके घर BJP की ED आई है। और पिछले एक महीने में दूसरी बार। फिर भी कुछ नहीं मिला है इनको। मैं मोदी जी को बताना चाहता हूं कि पंजाब गुरुओं की धरती है औरंगजेब भी नहीं झुका सका था। ये भगत सिंह की धरती है जो अंग्रेजों के सामने कभी नहीं झुके, तो मोदी के इन हथकंडों के सामने पंजाब कभी नहीं झुकेगा। ED-BJP के इस अनैतिक गठबंधन का अंत पंजाब से ही होगा।'

संजय सिंह की तीखी प्रतिक्रिया

ईडी की इस कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ईडी को भारतीय जनता पार्टी का 'सुपारी किलर' करार दिया है। संजय सिंह ने एक्स पर लिखा, 'BJP का “सुपारी किलर” ED आज फिर पंजाब पहुंच गया है। सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर छापेमारी शुरू हो गई है। दो तीन दिन तमाशा चलेगा, फर्जी खबरे चलेंगी, सुपारी किलर वापस चले जायेंगे। फिर मालिक के द्वारा उनको नया टास्क दिया जायेगा। पंजाब की भगवंत मान सरकार को बदनाम करने के लिए पंजाब की जनता का काम रोकने के लिए और कितने हथकंडे अपनाओगे मोदी जी?'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।