arvind kejriwal demands gen z protest in india like nepal and bangladesh अरविंद केजरीवाल भारत में भी चाहते हैं नेपाल-बांग्लादेश जैसा हाल! कहा- सड़कों पर उतरें ‘जेन जी’, Ncr Hindi News - Hindustan
More

अरविंद केजरीवाल भारत में भी चाहते हैं नेपाल-बांग्लादेश जैसा हाल! कहा- सड़कों पर उतरें ‘जेन जी’

केजरीवाल ने नीट पेपर लीक के मुद्दे को आधार बनाकर 'जेन जी' से सड़कों पर उतरने और आंदोलन की अपील की है। उन्होंने नेपाल और बांग्लादेश का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने सरकार बदल दी, क्या हमारे देश के युवा पेपर लीक करने वाले मंत्रियों को जेल नहीं भेज सकते?

Wed, 13 May 2026 03:28 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
अरविंद केजरीवाल भारत में भी चाहते हैं  नेपाल-बांग्लादेश जैसा हाल! कहा- सड़कों पर उतरें ‘जेन जी’

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नेपाल और बांग्लादेश की तरह भारत में जेन जी आंदोलन की अपील की है। केजरीवाल ने नीट पेपर लीक के मुद्दे को आधार बनाकर 'जेन जी' से सड़कों पर उतरने और आंदोलन की अपील की है। उन्होंने नेपाल और बांग्लादेश का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने सरकार बदल दी, क्या हमारे देश के युवा पेपर लीक करने वाले मंत्रियों को जेल नहीं भेज सकते? गौरतलब है कि भारत के पड़ोसी देशों नेपाल और बांग्लादेश में हाल के समय में हिंसक प्रदर्शनों के जरिए सत्ता परिवर्तन देखने को मिला है।

अरविंद केजरीवाल ने भाजपा सरकारों और इसके नेताओं पर पेपर लीक का आरोप लगाते हुए कहा कि 2014 के बाद अब तक 93 पेपर लीक हुए हैं। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक पेपर लीक यूपी, राजस्थान, उत्तराखंड और गुजरात में हुए, जहां भाजपा की सरकारें हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि सीबीआई उन लोगों को रिपोर्ट करती है जो पेपर लीक करा रहे हैं, इसलिए वह कुछ नहीं कर सकती है। केजरीवाल ने कहा, 'नीट पेपर लीक का केंद्र भी राजस्थान हैं, जिन पर शक की सुई गई है वे भाजपा नेता हैं। क्या इन पेपरलीक में भाजपा शामिल है, या नेता शामिल हैं, या सरकारों का संरक्षण हैं या सीधे सीधे इनके नेता ही लीक करवा रहे हैं, उनका धंधा है। यदि ऐसा है तो सीबीआई बेचारी क्या करेगी?'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सड़कों पर उतरना पड़ेगा, NEET का पेपर रद्द होने के बाद छात्रों से बोले केजरीवाल

नेपाल और बांग्लादेश के जेन जी कर सकते हैं तो…: केजरीवाल

केजरीवाल ने नेपाल और बांग्लादेश की तरह आंदोलन की अपील करते हुए कहा, 'मेरा जेन जी से सीधा-सीधा पूछना है कि ऐसा ही चलेगा या कुछ करना है? इसी तरह पेपर लीक होंगे, अगर आपने कुछ नहीं किया। अगर नेपाल और बांग्लादेश का 'जेन जी' अपने देश की सरकारों को बदल सकता है तो हमारे देश का 'जेन जी' पेपरलीक करनने वाले मंत्रियों को जेल नहीं भेज सकता है? भेज सकता है। मुझे अपने जेन जी पर पूरा भरोसा है। यह देश आपका है, इस देश के नेताओं को देश में कोई रुचि नहीं, उनके बच्चे विदेशों में पढ़ते हैं। हमारे देश के एक बहुत बड़े नेता ने कहा था कि जरूरत पड़ी तो झोला उठाकर चल दूंगा। हम तो झोला उठाकर नहीं जा सकते हैं। हमारे बीवी बच्चे तो इसी देश में रहते हैं, हम तो इसी देश की पैदाइश हैं। हमें तो इस देश में रहना है तो हमें देश को बचाना होगा।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NEET पेपर लीक के तार गुरुग्राम से भी जुड़े, छात्र को साथ ले गई राजस्थान पुलिस

टॉप तक पहुंच रहा पैसा, सड़कों पर उतरिए: केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पेपरलीक का पैसा 'टॉप' तक पहुंच रहा है और जो लोग सिस्टम फेल की बात कर रहे हैं वह अनजाने में टॉप को बचा रहे हैं, टॉप को ही जेल में डालना चाहिए। केजरीवाल ने कहा, ‘जो लोग कहते हैं कि सिस्टम फेल हो गया, मैं आपकी भावना समझता हूं। लेकिन जब आप सिस्टम की बात करते हैं तो आप उन नेताओं को बचाते हैं तो जो इस घिनौने खेल में शामिल हैं। जब साल दर साल पेपर लीक हो रहे हैं तो पैसा सबसे टॉप पर पहुंच रहा है। जब आप सिस्टम की बात करते हैं तो आप उस टॉप को बचा रहे हैं अनजाने में। इस सिस्टम कोई काल्पनिक नहीं है, सिस्टम के पीछे लोग हैं। सीधे आरोप लगाइए जो इसमें शामिल हैं, जेल में भेजिए, सड़कों पर उतरिए, आंदोलन कीजिए और इस घिनौने खेल को बंद कीजिए।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी के WFH समेत 7 अपील पर अरविंद केजरीवाल को क्या शक, एक चूक भी
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।