arvind kejriwal NEET paper cancellation ke baad students se bole sadak par utarna padega सड़कों पर उतरना पड़ेगा, NEET का पेपर रद्द होने के बाद छात्रों से बोले केजरीवाल, Ncr Hindi News - Hindustan
More

सड़कों पर उतरना पड़ेगा, NEET का पेपर रद्द होने के बाद छात्रों से बोले केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने बार-बार नीट का पेपर लीक होने पर हैरानी जताई है। उन्होंने इसकी पीछे राजनीतिक संरक्षण और बड़े स्तर पर मिलीभगत होने का आरोप लगा छात्रों से इसके खिलाफ सड़क पर उतरने की अपील की है।

Tue, 12 May 2026 01:41 PMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
सड़कों पर उतरना पड़ेगा, NEET का पेपर रद्द होने के बाद छात्रों से बोले केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज एक बार फिर NEET-UG 2026 का पेपर लीक के आरोपों के बीच परीक्षा रद्द होने पर हैरानी जताई है। उन्होंने इसके खिलाफ छात्रों से सड़क पर उतरने की अपील की है।

केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि यह पहली बार नहीं है जब NEET परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। अब तक ऐसा चार बार हो चुका है। इसका सीधा सा मतलब है कि इसमें बड़े स्तर पर मिलीभगत और राजनीतिक संरक्षण शामिल है। इस देश में आखिर हो क्या रहा है? जो लोग ठीक से एक परीक्षा भी आयोजित नहीं करवा सकते, वे सरकार कैसे चलाएंगे? यह पूरी तरह से मिलीभगत का मामला है। लाखों-करोड़ों बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन सब बच्चों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। मैं उन सभी बच्चों से कहना चाहता हूं कि अब सड़कों पर उतरना पड़ेगा क्योंकि यह सरकार सिर्फ 'जनआंदोलन' की भाषा समझती है और केजरीवाल उनके साथ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी के WFH समेत 7 अपील पर अरविंद केजरीवाल को क्या शक, एक चूक भी

CBI करेगी NEET पेपर लीक की जांच

बता दें कि, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने बीते 3 मई को आयोजित कराई गई मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नीट-यूजी-2026' को मंगलवार को रद्द करने की घोषणा की। एनटीए ने कहा कि जल्द ही यह परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही एनटीए ने कहा कि परीक्षा से संबंधित अनियमितताओं के आरोपों की सीबीआई द्वारा विस्तृत जांच कराई जाएगी। एनटीए सीबीआई को पूरा सहयोग देगी और जांच के लिए आवश्यक सभी सामग्री, रिकॉर्ड और सहायता प्रदान करेगी।

नीट की परीक्षा रद्द करने की घोषणा के बाद एनटीए ने एक बयान में कहा कि यह फैसला पारदर्शिता बनाए रखने और राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली में विश्वास को बरकरार रखने के हित में लिया गया है। एजेंसी ने कहा कि प्राप्त सूचनाओं और जांच एजेंसियों द्वारा साझा किए गए निष्कर्षों के आधार पर यह स्पष्ट हो गया है कि वर्तमान परीक्षा प्रक्रिया को जारी रखना उचित नहीं है। उसने कहा, ''दोबारा होने वाली परीक्षा की डेट और उनके लिए जारी किए जाने वाले प्रवेश पत्र का शेड्यूल अगले कुछ दिनों में एजेंसी के आधिकारिक माध्यमों से सूचित किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गेस पेपर की चर्चा, गिरफ्तारी; अब NEET परीक्षा ही रद्द, कहां से शुरू हुआ सब कुछ

नीट पेपर लीक के खिलाफ एनएसयूआई का प्रदर्शन

कांग्रेस से संबद्ध छात्र संगठन एनएसयूआई ने नीट-यूजी 2026 के कथित पेपर लीक मामले को लेकर मंगलवार को दिल्ली में शास्त्री भवन के पास जोरदार प्रदर्शन किया। नीट-यूजी परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी, जिसके बाद प्रश्नपत्र लीक होने के आरोप सामने आए थे। इसके बाद राजस्थान एसओजी और केंद्रीय एजेंसियों ने जांच शुरू की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या देश भारी आर्थिक संकट में फंस गया; PM की WFH अपील से चिंता में केजरीवाल
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।