arvind kejriwal big announcement against justice swarna kanta sharma जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ अरविंद केजरीवाल ने किए कौन से 5 बड़े ऐलान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ अरविंद केजरीवाल ने किए कौन से 5 बड़े ऐलान

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ नया मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने उनकी अदालत में नहीं जाने का फैसला किया है, वकील भी नहीं भेजेंगे।

Mon, 27 April 2026 11:34 AMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ अरविंद केजरीवाल ने किए कौन से 5 बड़े ऐलान

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कथित शराब घोटाले से जुड़ी कानूनी लड़ाई को एक नया रूप दे दिया है। सीबीआई और केंद्र सरकार की बजाय उन्होंने अपनी पूरी ताकत दिल्ली हाई कोर्ट की जज जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ झोंक दी है। रिक्यूजल याचिका खारिज होने के बाद केजरीवाल ने अब जज के खिलाफ सत्याग्रह का ऐलान कर दिया है। उन्होंने बहिष्कार समेत 5 ऐलान कर दिए हैं।

सत्याग्रह का ऐलान

अरविंद केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णा कांता शर्मा के खिलाफ सत्याग्रह का फैसला किया है। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की ओर से सुझाए गए सत्याग्रह का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने बापू के रास्ते पर चलते हुए यह फैसला लिया है। केजरीवाल ने कहा कि बापू के सुझाए कदमों के मुताबिक उन्होंने पहले जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा से अपील की, उनके गुजारिश की कि वह केस से अलग हो जाएं, लेकिन जब उन्होंने इनकार कर दिया तो उन्होंने सत्याग्रह का फैसला किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जज स्वर्ण कांता से न्याय की उम्मीद टूटी; केजरीवाल ने चिट्ठी लिख बताया अपना फैसला

हार जीत नहीं, सही-गलत के लिए लड़ाई

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह हार जीत के लिए नहीं बल्कि सही गलत के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई मौके ऐसे आते हैं जब केजरीवाल ने कहा कि जिंदगी में कई मौके ऐसे आते हैं जब हार और जीत मायने नहीं रखते, उससे बड़ा हो जाता है सही और गलत का सवाल। क्या सही है और क्या गलत है। ऐसे समय में हमें यह तय करना होता है कि हम मुश्किल रास्ता चुनेंगे या आसान। मैं भी ऐसे ही मोड़ पर खड़ा हूं। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश न्यायपालिका पर लोगों का विश्वास बढ़ाने की है।

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की अदालत में पेशी नहीं

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की अदालत में पेश होकर खुद एक घंटे से अधिक समय तक जिरह कर चुके अरविंद केजरीवाल ने अपनी याचिका खारिज होने के बाद जज पर अपने आरोप दोहराए। उन्होंने वीडियो संदेश में कहा कि क्यों उन्हें न्याय की उम्मीद नहीं है। हितों के टकराव का आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने यह ऐलान कर दिया कि वह या उनके वकील जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की अदालत में कथित शराब घोटाले से जुड़े केस में शामिल नहीं होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं बापू के रास्ते पर; केजरीवाल ने जस्टिस के बहिष्कार को बताया सत्याग्रह

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की अदालत में जाने के लिए एक शर्त

केजरीवाल ने कहा कि वह तभी जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की अदालत में पेश होंगे जब किसी ऐसे केस कि सुनवाई हो जिसमें सीबीआई, केंद्र सरकार या सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता नहीं होंगे।

सुप्रीम कोर्ट जाने का विकल्प

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट जाने पर भी विचार कर रहे हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि रिक्यूजल याचिका खारिज किए जाने को भी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने पर विचार कर रहे हैं। इसके अलावा अदालत से आने वाले किसी फैसले पर भी वह सुप्रीम कोर्ट जाने का विचार करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या गांधी जी ने कहा था कि शराब की दलाली करो? केजरीवाल पर भाजपा का हमला
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।