Arvind Kejriwal be Ready for Next Surprise Partap Bajwa Warns Raghav Chadha and Bhagwant Mann Meeting Timing केजरीवाल अगले सरप्राइज को तैयार रहें! राघव चड्ढा और भगवंत मान की टाइमिंग पर किसने दी चेतावनी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

केजरीवाल अगले सरप्राइज को तैयार रहें! राघव चड्ढा और भगवंत मान की टाइमिंग पर किसने दी चेतावनी

मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम हुआ। भाजपा में गए 6 सांसदों के खिलाफ सीएम भगवंत मान 90 सांसदों के साथ राष्ट्रपति मुर्मू से मिलने पहुंचे थे। इससे ठीक पहले राघव चड्ढा ने भी मुलाकात की थी। प्रताप सिंह बाजवा ने मुलाकात की टाइमिंग पर तंज कसा है।

Tue, 5 May 2026 03:15 PMGaurav Kala एएनआई, नई दिल्ली
share
केजरीवाल अगले सरप्राइज को तैयार रहें! राघव चड्ढा और भगवंत मान की टाइमिंग पर किसने दी चेतावनी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार को पार्टी के 90 सांसदों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने पहुंचे थे। इससे कुछ देर पहले आम आदमी पार्टी छोड़ चुके राघव चड्ढा ने भाजपा जॉइन करने वाले सांसदों के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात की। पंजाब में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने मुख्यमंत्री मान और राघव चड्ढा की राष्ट्रपति से मुलाकात की टाइमिंग पर तंज कसा है। उन्होंने केजरीवाल को आगाह किया कि आगे भी सरप्राइज मिल सकते हैं, इसलिए तैयार रहो।

बाजवा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी और भाजपा “एक ही सिक्के के दो पहलू” हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि राघव चड्ढा की राष्ट्रपति से मुलाकात, मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुलाकात से महज 90 मिनट पहले होना कई सवाल खड़े करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने केजरीवाल-सिसोदिया के बहिष्कार की निकाल दी काट

केजरीवाल को चेतावनी

बाजवा ने कहा, “मैं पहले ही चेतावनी दे चुका था कि भगवंत मान चुपचाप विधायकों को दिल्ली में भाजपा के हितों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। अब जिस तरह राघव चड्ढा उनसे पहले राष्ट्रपति से मिले, वह संदेह पैदा करता है। इस रफ्तार से अरविंद केजरीवाल को अगला ‘सरप्राइज’ जल्द मिल सकता है।” उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा नेता सुनील जाखड़ पहले ही इस तरह के घटनाक्रम का संकेत दे चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'जब तक हम AAP के थे तब तक आज्ञाकारी और संस्कारी थे'; राघव चड्ढा ने क्यों कही ऐसा

राष्ट्रपति से मिलने दिल्ली पहुंचे मान

इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राघव चड्ढा समेत 6 सांसदों के भाजपा जॉइन को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी। मान 90 विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचे थे। राष्ट्रपति से मिलने के बाद मान ने कहा कि मैंने राष्ट्रपति को बताया कि पूरी पार्टी दो तिहाई बहुमत से दूसरी पार्टी में मर्ज हो सकती है, सिर्फ एक हाउस के 6-7 लोग ऐसा कहें तो यह मनमानी नहीं चलेगी। यह लोकतंत्र का मजाक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राष्ट्रपति से राघव चड्ढा की शिकायत, विधायकों को बसों में भरकर पहुंचे भगवंत मान

राघव चड्ढा के आप पर आरोप

राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने भी राष्ट्रपति से मुलाकात की। उन्होंने पंजाब सरकार पर ''प्रतिशोध की राजनीति'' करने और भाजपा में शामिल होने वाले सांसदों को निशाना बनाने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। चड्ढा ने कहा कि आप से बाहर निकलने के बाद उनके खिलाफ उत्पीड़न और ''राजनीतिक रूप से प्रेरित'' कार्रवाई हो रही है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।