Arbaz stabbed Krishna kumar to death with scissors; Delhi sensational murder in Gandhi Nagar factory अरबाज ने कृष्ण को कैंची से गोदकर मार डाला, दिल्ली में एक और सनसनीखेज मर्डर, Ncr Hindi News - Hindustan
More

अरबाज ने कृष्ण को कैंची से गोदकर मार डाला, दिल्ली में एक और सनसनीखेज मर्डर

दिल्ली के गांधी नगर की एक फैक्टरी में आपसी कहासुनी के दौरान कृष्ण कुमार नाम के युवक की कैंची से कई वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोपी अरबाज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इससे पहले किशोरावस्था में भी हत्या की कोशिश के एक मामले में शामिल रहा है। 

Tue, 9 June 2026 10:52 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
अरबाज ने कृष्ण को कैंची से गोदकर मार डाला, दिल्ली में एक और सनसनीखेज मर्डर

दिल्ली में एक और सनसनीखेज मर्डर का मामला सामने आया है। शाहदरा जिले की गांधी नगर की एक कपड़ा सिलाई फैक्टरी में अरबाज नामक युवक ने अपने साथी कर्मचारी कृष्ण कुमार की कैंची से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। गांधी नगर थाना पुलिस ने हत्या के इस मामले का एफआईआर दर्ज होने के महज 8 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई खून से सनी कैंची और वारदात के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।

पुलिस के अनुसार, 5 जून को डॉ. हेडगेवार अस्पताल से सूचना मिली थी कि कृष्ण कुमार नामक व्यक्ति को चाकू जैसे धारदार हथियार से घायल अवस्था में भर्ती कराया गया है। पुलिस अस्पताल पहुंची, लेकिन घायल व्यक्ति घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका। बाद में वह बिना बताए अस्पताल से चला गया और कानूनी कार्रवाई करने से भी इनकार कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गेमिंग ऐप के जरिए भारत में गैंग बना रहा PAK का गैंगस्टर शहजाद भट्टी,ऐसे खुला राज

कृष्ण की 6 जून को हुई थी मौत

अगले दिन 6 जून को जीटीबी अस्पताल से सूचना मिली कि कृष्ण कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इसके बाद गांधी नगर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी। जांच में पता चला कि मृतक रघुवरपुरा-सेकेंड स्थित एक गारमेंट फैक्टरी में काम करता था।

शराब के नशे में हुए झगड़े के दौरान किया हमला

फैक्टरी मालिक और कर्मचारियों से पूछताछ के दौरान सामने आया कि 4 जून की रात फैक्टरी में कुछ कर्मचारी शराब पी रहे थे। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि झगड़े के दौरान अरबाज नामक एक युवक ने पहले एक कर्मचारी टाइगर पर हमला किया और फिर कृष्ण कुमार पर कैंची से कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल कृष्ण कुमार की बाद में मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हत्या, एनकाउंटर और नालायक औलाद; सूर्या चौहान मामले पर कैसे बढ़ गया हंगामा

संगम विहार का रहने वाला है अरबाज

प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 7 जून को हत्या का मामला दर्ज किया। इसके बाद गठित विशेष टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, टेक्निकल सर्विलांस और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी अरबाज की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी 27 वर्षीय अरबाज निवासी संगम विहार को उत्तम नगर क्षेत्र से एफआईआर दर्ज होने के महज 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

हत्या के प्रयास में रह चुका है शामिल

आरोपी अरवाज ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। दिल्ली पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कैंची और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी किशोरावस्था में हत्या के प्रयास के एक मामले में भी शामिल रह चुका है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

बता दें कि, इससे पहले होली वाले दिन उत्तम नगर में तरुण की दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ISI-अंडरवर्ल्ड गठजोड़ की अहम कड़ी हुजैफा की तलाश तेज,दिल्ली पुलिस जारी करेगी LOC
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।