ISI Underworld nexus key link Huzaifa search intensifies, Delhi Police Special Cell will issue lookout circular ISI-अंडरवर्ल्ड गठजोड़ की अहम कड़ी हुजैफा की तलाश तेज, दिल्ली पुलिस जारी करेगी LOC, Ncr Hindi News - Hindustan
More

ISI-अंडरवर्ल्ड गठजोड़ की अहम कड़ी हुजैफा की तलाश तेज, दिल्ली पुलिस जारी करेगी LOC

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के मुताबिक फिलहाल वह हुजैफा को पकड़ना चाहती है। वह आईएसआई-अंडरवर्ल्ड के जरिये इस मॉड्यूल को खड़ा करने वाला मुख्य सरगना है। उसकी गिरफ्तारी से अन्य संदिग्धों का खुलासा हो सकता है।

Mon, 1 June 2026 05:34 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
ISI-अंडरवर्ल्ड गठजोड़ की अहम कड़ी हुजैफा की तलाश तेज, दिल्ली पुलिस जारी करेगी LOC

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और अंडरवर्ल्ड के गठजोड़ से बने आतंकी मॉड्यूल का खुलासा होने के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जांच तेज कर दी है। गिरफ्तार किए गए आठ संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ के बाद अब दिल्ली पुलिस ने हुजैफा नाम के एक संदिग्ध आतंकी की तलाश तेज कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, हुजैफा आईएसआई और अंडरवर्ल्ड के गठजोड़ की सबसे अहम कड़ी है। वही इस मॉड्यूल के पकड़े गए दो संदिग्धों तौकीर और अरबाज तक आईएसआई के हैंडलर्स यावर खान और मुन्ना झिंगाड़ा से मिल रहे हमले के निर्देशों को पहुंचाता था। तौकीर और अरबाज को ही दिल्ली समेत चार शहरों में हमला करना था। इसकी तैयारी भी दोनों ने कर ली थी। इस खुलासे के बाद पुलिस की कई टीमों ने हुजैफा की तलाश में एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ISI के 9 एजेंट दबोचे

पुलिस को आशंका है कि संदिग्ध आतंकी देश छोड़कर भागने की कोशिश कर सकता है। ऐसे में उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) भी जारी करने की तैयारी है। स्पेशल सेल के एक अफसर ने बताया कि जब इस मॉड्यूल से जुड़े पहले आरोपी विजय को दबोचा गया तो उसने पूछताछ में तौकीर और अरबाज के नाम का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस टीम ने मुंबई से इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ में बताया कि वे मुंबई में रहने वाले हुजैफा के निर्देश पर काम कर रहे थे। हुजैफा पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई के हैंडलर्स के संपर्क में था। वह खुद पाकिस्तानी माफिया शहजाद भट्टी, यावर खान और मुन्ना झिंगाड़ा के इशारे पर काम करता था। हुजैफा ने ही तौकीर और अरबाज को दिल्ली और मुंबई में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, सुरक्षा प्रतिष्ठानों और पुलिस कर्मियों पर ग्रेनेड हमले करने और गोलीबारी करने का काम सौंपा था।

दाऊद का करीबी है मुन्ना झिंगाड़ा

पुलिस की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आईएसआई के लिए काम कर रहे मुन्ना झिंगाड़ा का आपराधिक इतिहास काफी पुराना है। वह अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भी करीबी है। वर्ष 2000 में बैंकॉक में छोटा राजन पर हुए हमले में भी उसका नाम सामने आया था। जेल से रिहा होने के बाद उसने पाकिस्तान में शरण ली। इसके लिए उसने मुंबई में हुजैफा के जरिये कट्टरपंथियों का नेटवर्क खड़ा किया और वह बड़े पैमाने पर हमले की फिराक में जुटा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ISI नेटवर्क से जुड़े आरोपियों को 7 दिन की पुलिस हिरासत,कोर्ट ने बेहद जरूरी बताया

फरार आरोपी ही मॉड्यूल का सरगना

स्पेशल सेल के मुताबिक, फिलहाल वह हुजैफा को पकड़ना चाहती है। वह आईएसआई-अंडरवर्ल्ड के जरिये इस मॉड्यूल को खड़ा करने वाला मुख्य सरगना है। उसकी गिरफ्तारी से अन्य संदिग्धों का खुलासा हो सकता है। यह पूरा नेटवर्क पाकिस्तान में बैठे अंडरवर्ल्ड सरगना मुन्ना झिंगाड़ा, शहजाद भट्टी और आईएसआई से जुड़े अन्य हैंडलरों द्वारा संचालित किया जा रहा था। मुन्ना झिंगाड़ा फिलहाल कराची में रह रहा है।

● पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों तौकीर और अरबाज को पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर निर्देश देता था

● हुजैफा के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने की तैयारी में पुलिस, अन्य की भी तलाश

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाक के गैंगस्टर्स-ISI एजेंटों से जुड़ा था लोनी का लड़का, दिए गए थे 2 खास टास्क
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।