America Returned man Jumps From High Rise building in gurugram dies अमेरिका से गुरुग्राम आए शख्स ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान, पत्नी से थी अनबन, Ncr Hindi News - Hindustan
More

अमेरिका से गुरुग्राम आए शख्स ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान, पत्नी से थी अनबन

अमेरिका से लौटे 45 साल के एक शख्स ने सेक्टर 65 स्थित एक ऊंची इमारत की आठवीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। पुलिस के अनुसार, मृतक निशांत, एम3एम एमराल्ड हिल्स सोसाइटी में रहता था।

Mon, 4 May 2026 07:02 AMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम, पीटीआई
share
अमेरिका से गुरुग्राम आए शख्स ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान, पत्नी से थी अनबन

अमेरिका से लौटे 45 साल के एक शख्स ने सेक्टर 65 स्थित एक ऊंची इमारत की आठवीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। पुलिस के अनुसार, मृतक निशांत, एम3एम एमराल्ड हिल्स सोसाइटी में रहता था। उसका पत्नी से किसी बात पर विवाद चल रहा था और इसी के चलते वह डिप्रेशन में था। वह 28 अप्रैल को गुरुग्राम आया था।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। निशांत की शादी को 12 साल हो गए थे और वह अपनी पत्नी के साथ अमेरिका में काम करता था, जबकि उसके माता-पिता गुरुग्राम में रहते हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि निशांत वैवाहिक समस्याओं से जूझ रहा था, जिसके कारण वह डिप्रेशन में रहने लगा था। पुलिस ने बताया कि वह गुरुग्राम लौटा और शनिवार शाम करीब 7:30 बजे अपनी सोसाइटी की इमारत से कूदकर उसने यह कदम उठाया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जिसके बाद उसे परिवार को सौंप दिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच जारी है और परिवार ने अभी तक इस घटना के लिए किसी को भी दोषी नहीं ठहराया है।

पत्नी, चार बच्चों की हत्या कर खुदकुशी की कोशिश

अन्य एक मामले में गुरुग्राम के वजीरपुर गांव में एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और चार बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि शनिवार को जब इस शख्स का भाई रात करीब साढ़े नौ बजे घर लौटा तो उसने परिवार के इन सदस्यों को पहली मंजिल पर बेहोश पड़ा पाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अश्लील बातें और गंदे इशारे करते हैं, सरकारी स्कूल के टीचर पर 27 छात्राओं का आरोप

पुलिस के अनुसार वह तुरंत उन्हें अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने महिला और चारों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी व्यक्ति की पहचान नाजिम (35) और जान गंवाने वालों की पहचान उसकी पत्नी नजमा (35) और उनके बच्चे इकरा (14), शिफा (11), अयान (9) और खदीजा (6) के रूप में हुई है।

पुलिस का कहना है कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का निवासी नाजिम वजीरपुर गांव में किराये के एक मकान में रहता है और गढ़ी हरसारू गांव में एक हेयर सैलून चलाता है। पुलिस के मुताबिक कथित रूप से नाजिम और नजमा के बीच अक्सर झगड़े होते थे और शनिवार रात काम से लौटने के बाद नाजिम का अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में 2 महीने बंद रहेंगे ये रास्ते, सड़क पर निकलने से पहले जानें नया रूट

पुलिस के अनुसार नाजिम का भाई जब घर पहुंचा तब उसने देखा कि नाजिम खून से लथपथ था और कराह रहा था जबकि उसकी पत्नी एवं बच्चे कमरे में मृत पड़े थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती नाजिम ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी एवं बच्चे नहीं रहना चाहते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चौकी इंचार्ज और ASI ने 7000 में बेच दी ईमान, गुरुग्राम ACB ने रंगे हाथ पकड़ा

भाषा से इनपुट

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।