अलका लांबा को कोर्ट ने पाया दोषी, लेकिन बृजभूषण शरण को देखकर क्यों भड़क गईं? -VIDEO
अदालत के फैसले के बाद पूर्व कांग्रेस नेता ने मीडिया से बातचीत कर रहीं थी कि अचानक बृजभूषण शरण सिंह को लेकर भड़क उठीं। जानिए ऐसा क्या हुआ कि खुदके दोषी पाए जाने पर अलका लांबा बृजभूषण शरण पर फायर हो गईं।

नई दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने महिला आरक्षण से जुड़े एक विरोध प्रदर्शन मामले में कांग्रेस की पूर्व विधायक अलका लांबा को दोषी ठहराया है। अदालत के फैसले के बाद पूर्व कांग्रेस नेता ने मीडिया से बातचीत कर रहीं थी कि अचानक बृजभूषण शरण सिंह को लेकर भड़क उठीं। जानिए ऐसा क्या हुआ कि खुदके दोषी पाए जाने पर अलका लांबा बृजभूषण शरण पर फायर हो गईं।
कोर्ट में बृजभूषण शरण को देख भड़क उठीं लांबा
अलका लांबा मीडिया के सामने खुदके दोषी पाए जाने वाले मुद्दे पर बोल रही थीं कि अचानक बृजभूषण शरण सिंह की बात करनी शुरू कर दी। उन्होंने फायर होते हुए कहा- “आज देख रही थी कोर्ट में बृजभूषण शरण सिंह भी बैठे थे। मेरे बाद उनका भी नंबर था। उनकी भी सुनवाई थी। एक बेटी ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इसी दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर नहीं की थी, लेकिन इसी पुलिस ने मेरे खिलाफ एफआईआर की।”
उसे तो रिहा करना ही है, क्योंकि दवाब जो है
अलका लांबा ने आगे कहा- “बृजभूषण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद एफआईआर हुई थी। आज यहां बृजभूषण शरण सिंह बैठा हुआ है। शायद उसे रिहा कर दिया जाएगा, क्योंकि उसे तो रिहा करना ही है। क्योंकि दवाब जो है। भाजपा में ऐसे ऐसे लोग बैठे हैं, जो हत्या, यौन उत्पीड़न, बच्चों के बलात्कारी हैं और सत्ता की मलाई खा रहे हैं।”
खुदके दोषी पाए जाने पर क्या बोलीं लांबा
खुदके दोषी पाए जाने पर अलका लांबा ने कहा- “आज पता चला है कि मुझे दोषी पाया गया है कि मैंने महिलाओं की सुरक्षा और महिला आरक्षण को लेकर जनंतर-मंतर पर पहुंचकर आवाज उठाने की हिम्मत दिखाई कैसे। ये बहुत बड़ा अपराध है मेरे खिलाफ। इस अपराध में मैं दोषी करार हुई हूं और मुझे सजा सुनाई जाएगी। बिल्कुल स्वागत है। डरने वाली नहीं हूं। दोबारा बोल रही हूं, जितनी मर्जी हो सजाएं दे दो। महिला सुरक्षा का मामला आज पूरे देश में है। आज पूरे देश में त्राही-त्राही मची हुई है।”
इस मामले में दोषी पाई गई हैं अलका लांबा
नई दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने महिला आरक्षण से जुड़े एक विरोध प्रदर्शन मामले में कांग्रेस की पूर्व विधायक अलका लांबा को दोषी ठहराया है। यह मामला साल 2024 में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से जुड़ा हुआ है। अदालत ने उन्हें दोषी करार देते हुए सजा पर बहस के लिए 4 जून की तारीख तय की है।
जानकारी के मुताबिक, यह मामला उस प्रदर्शन से जुड़ा है जिसमें महिला आरक्षण को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन को लेकर एफआईआर दर्ज की थी। आरोप था कि बिना अनुमति प्रदर्शन किया गया और कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई। इसी मामले में अलका लांबा समेत अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी।
अब राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद अलका लांबा को दोषी ठहराया है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि अदालत ने किन धाराओं में दोषसिद्धि की है और उन्हें कितनी सजा हो सकती है। इस पर अंतिम फैसला 4 जून को सुनवाई के दौरान हो सकता है।




साइन इन