Rouse Avenue court convicted former Congress MLA Alka Lamba in a women reservation protest case महिला आरक्षण प्रदर्शन केस में अलका लांबा दोषी करार, पूर्व कांग्रेस नेता बोलीं- स्वागत है, Ncr Hindi News - Hindustan
More

महिला आरक्षण प्रदर्शन केस में अलका लांबा दोषी करार, पूर्व कांग्रेस नेता बोलीं- स्वागत है

Alka Lamba convicted news: यह मामला साल 2024 में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से जुड़ा हुआ है। अदालत ने उन्हें दोषी करार देते हुए सजा पर बहस के लिए 4 जून की तारीख तय की है।

Mon, 25 May 2026 03:04 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
महिला आरक्षण प्रदर्शन केस में अलका लांबा दोषी करार, पूर्व कांग्रेस नेता बोलीं- स्वागत है

Alka Lamba convicted news: नई दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने महिला आरक्षण से जुड़े एक विरोध प्रदर्शन मामले में कांग्रेस की पूर्व विधायक अलका लांबा को दोषी ठहराया है। यह मामला साल 2024 में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से जुड़ा हुआ है। अदालत ने उन्हें दोषी करार देते हुए सजा पर बहस के लिए 4 जून की तारीख तय की है। कोर्ट द्वारा दोषी पाए जाने पर अलका लांबा ने रिएक्शन देते हुए कहा- इस अपराध में मैं दोषी करार हुई हूं और मुझे सजा सुनाई जाएगी। बिल्कुल स्वागत है।

जंतर-मंतर पर किया था विरोध प्रदर्शन

जानकारी के मुताबिक, यह मामला उस प्रदर्शन से जुड़ा है जिसमें महिला आरक्षण को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन को लेकर एफआईआर दर्ज की थी। आरोप था कि बिना अनुमति प्रदर्शन किया गया और कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई। इसी मामले में अलका लांबा समेत अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:AAP की टॉप लीडरशिप को घेरेगी कांग्रेस, आतिशी के खिलाफ अलका लांबा को टिकट

सजा मिलना बाकी हैं, 4 को होगा फैसला

अब राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद अलका लांबा को दोषी ठहराया है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि अदालत ने किन धाराओं में दोषसिद्धि की है और उन्हें कितनी सजा हो सकती है। इस पर अंतिम फैसला 4 जून को सुनवाई के दौरान हो सकता है। इस मामले को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी तेज हो सकती है, क्योंकि अलका लांबा लंबे समय से महिला अधिकारों और राजनीतिक मुद्दों को लेकर मुखर रही हैं।

अलका बोलीं- आवाज उठाने की हिम्मत…

इस फैसले पर अलका लांबा ने मीडिया से बातचीत में कहा- पुलिस ने उस समय दवाब कहूं या अपनी कुर्सी आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने मुझ पर एफआईआर की। 2024 में मुझपर चार्जशीट किया। 2025 से 26 तक मैं इसी कोर्ट में चक्कर काटती रही। आज पता चला है कि मुझे दोषी पाया गया है कि मैंने महिलाओं की सुरक्षा और महिला आरक्षण को लेकर जनंतर-मंतर पर पहुंचकर आवाज उठाने की हिम्मत दिखाई कैसे।

अलका लांबा ने दोषी पाए जाने पर कहा- स्वागत है

ये बहुत बड़ा अपराध है मेरे खिलाफ। इस अपराध में मैं दोषी करार हुई हूं और मुझे सजा सुनाई जाएगी। बिल्कुल स्वागत है। डरने वाली नहीं हूं। दोबारा बोल रही हूं, जितनी मर्जी हो सजाएं दे दो। महिला सुरक्षा का मामला आज पूरे देश में है। आज पूरे देश में त्राही-त्राही मची हुई है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।