Al-Falah University management take over by Haryana Govt IAS officer Dr amit agarwal new administrator अल-फलाह यूनिवर्सिटी का संचालन हरियाणा सरकार ने अपने हाथ में लिया, ये होंगे नए प्रशासक, Ncr Hindi News - Hindustan
More

अल-फलाह यूनिवर्सिटी का संचालन हरियाणा सरकार ने अपने हाथ में लिया, ये होंगे नए प्रशासक

फरीदाबाद के धौज में स्थित बहुचर्चित अल-फलाह यूनिवर्सिटी का संचालन अब हरियाणा सरकार ने अपने हाथ में ले लिया है। सरकार की ओर से वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. अमित अग्रवाल को यूनिवर्सिटी का प्रशासक नियुक्त किया गया है।

Sat, 21 March 2026 07:45 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share
अल-फलाह यूनिवर्सिटी का संचालन हरियाणा सरकार ने अपने हाथ में लिया, ये होंगे नए प्रशासक

फरीदाबाद के धौज में स्थित बहुचर्चित अल-फलाह यूनिवर्सिटी का संचालन अब हरियाणा सरकार ने अपने हाथ में ले लिया है। सरकार की ओर से वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. अमित अग्रवाल को यूनिवर्सिटी का प्रशासक नियुक्त किया गया है।

साथ ही जेसी बोस वाईएमसीए यूनिवर्सिटी से छह अधिकारियों को ओएसडी के रूप में तैनात किया गया है, जो अब यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक और वित्तीय कामकाज को संभालेंगे। प्रदेश सरकार ने यह फैसला दिल्ली ब्लास्ट में यूनिवर्सिटी के कुछ डॉक्टरों के नाम सामने आने के बाद लिया है। पिछले साल 10 नवंबर को दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके में 15 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद यह यूनिवर्सिटी सुर्खियों में आई थी। लाल किला ब्लास्‍ट का सुसाइड बॉम्‍बर डॉ. उमर नबी इसी अल-फलाह यूनिवर्सिटी में कार्यरत था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अल फलाह यूनिवर्सिटी ने खटखटाया पंजाब-हरियाणा HC का दरवाजा; किस बात की गुहार?

आतंक के इस नेटवर्क में यूनिवर्सिटी के दूसरे डॉ. मुजम्मिल और डॉ. शाहीन सईद सहित आतंकी गतिविधियों में संलिप्त कुछ डॉक्टर जांच एजेंसी एनआईए की गिरफ्त में है। सरकार की ओर से साल 2025 विधानसभा में हरियाणा प्राइवेट यूनिवर्सिटीज (संशोधन) विधेयक पास किया था। इसमें पुराने नियमों में बदलाव कर सरकार को निजी विश्वविद्यालयों के प्रबंधन को भंग कर उनके संचालन का अधिग्रहण करने का अधिकार दिया गया है।

फैकल्टी में कोई बदलाव नहीं

जानकारी के अनुसार सरकार ने अलफलाह यूनिवर्सिटी की फैकल्टी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यूनिवर्सिटी पहले की तरह ही संचालित होगी, छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। केवल वित्तीय और प्रशासनिक मामलों का प्रबंधन सरकार करेगी। यूनिवर्सिटी मे मौजूदा समय में करीब 1700 छात्र पढ़ रहे हैं।

अनियमितताएं मिली थी

अल-फलाह यूनिवर्सिटी में आंतकी नेटवर्क का खुलासा होने के बाद सरकारी की तरफ से जांच करने के लिए कमेटी बनाई गई थी। सूत्रों की मानें तो आईएएस अधिकारी श्यामल मिश्रा ने यूनिवर्सिटी के मामलों की जांच की थी। उनकी रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने यह कदम उठाया। जांच में यूनिवर्सिटी में कई अनियमितताएं पाई गई थीं। लिहाजा गुरुवार रात सरकार ने यूनिवर्सिटी के लिए नए अधिकारियों की नियुक्ति की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अल फलाह यूनिवर्सिटी पर ED की बड़ी कार्रवाई, 140 करोड़ रु की संपत्ति जब्त

इन्हें जिम्मेदारियां सौंपी

यूनिवर्सिटी के सुचारु संचालन के लिए नियुक्त अधिकारियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। डॉ. अजय रंगा को वाइस चांसलर, डॉ. राजीव कुमार सिंह को परीक्षा नियंत्रक और रवि कुमार शर्मा को मुख्य वित्त एवं लेखा अधिकारी बनाया गया है। वहीं, डॉ. मेहा शर्मा को रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अभिन्नव और राजदीप को प्रशासनिक कार्य सौंपे गए हैं, जो कुलपति और रजिस्ट्रार के निर्देशानुसार कार्य करेंगे।

जितेंद्र यादव, प्रवक्ता, जेसी बोस वाईएमसीए यूनिवर्सिटी, ''सरकार के आदेश पर जेसी बोस वाईएमसीए यूनिवर्सिटी के छह अधिकारियों की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में नवनियुक्त प्रशासक के ओएसडी के रूप में नियुक्ति की गई है, जो यूनिवर्सिटी के संचालन, वित्तीय प्रबंधन सहित अन्य गतिविधियों को संभालेगी।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नैक के नोटिस पर अल-फलाह ने दिया जवाब, गलती मान वेबसाइट में एरर को बताया कारण
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।