Air Clears Following Recent Rains in Delhi, CAQM Lifts GRAP-1 Restrictions बीते दिनों हुई बारिश की वजह से साफ हुई दिल्ली की हवा, CAQM ने हटाईं ग्रैप-1 की पाबंदियां, Ncr Hindi News - Hindustan
More

बीते दिनों हुई बारिश की वजह से साफ हुई दिल्ली की हवा, CAQM ने हटाईं ग्रैप-1 की पाबंदियां

दिल्ली में बीते दो-तीन दिनों के दौरान हुई बारिश के बाद शहर की हवा साफ हो गई है, और वायु प्रदूषण में भी कमी आई है, जिसे देखते हुए CAQM (वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग) ने शहर में लागू ग्रैप स्टेज-1 के प्रतिबंधों को शुक्रवार को वापस ले लिया।

Fri, 29 May 2026 06:11 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
बीते दिनों हुई बारिश की वजह से साफ हुई दिल्ली की हवा, CAQM ने हटाईं ग्रैप-1 की पाबंदियां

दिल्ली में बीते दो-तीन दिनों के दौरान हुई बारिश के बाद शहर की हवा साफ हो गई है, और वायु प्रदूषण में भी कमी आई है, इस दौरान दिल्ली का AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 123 पर दर्ज किया गया। जिसे देखते हुए CAQM (वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग) ने शहर में लागू ग्रैप (ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान) स्टेज-1 के प्रतिबंधों को शुक्रवार को वापस ले लिया। इससे पहले 19 मई को दिल्ली-NCR क्षेत्र की वायु गुणवत्ता बिगड़ने के बाद यहां ग्रैप-1 की पाबंदियां लगाई गई थीं।

इस बारे में जारी आदेश में बताया गया कि GRAP पर बनी उप-समिति की शुक्रवार को हुई बैठक में इस क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता की स्थिति और IMD/IITM के पूर्वानुमानों की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि बीते दिनों चली तेज हवाओं और हल्की बारिश के कारण दिल्ली का AQI (हवा की गुणवत्ता) काफी बेहतर हुआ है, और 29 मई शुक्रवार को शाम 4 बजे यह 123 पर दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NEET छात्रों को दिल्ली सरकार का तोहफा, परीक्षा वाले दिन DTC बस यात्रा मुफ्त

इसके साथ ही बैठक में बताया गया कि IMD/IITM का पूर्वानुमान यह बता रहा है कि आने वाले दिनों में भी AQI के 'मध्यम' श्रेणी में रहने की संभावना है। ऐसे में उप-समिति ने पूरे NCR में GRAP Stage-I ('खराब' हवा की गुणवत्ता) की पाबंदियों को लागू करने वाले अपने 19.05.2026 के आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का निर्णय लिया है।

13 दिनों बाद 40 से नीचे आया शहर का तापमान

उधर शहर के मौसम की बात करें तो बीते दिनों हुई बारिश के बाद दिल्ली की हवा में भी ठंडक घुली है और तेरह दिनों बाद शहर के अलग-अलग इलाकों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया है। इस दौरान रिज क्षेत्र का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री, आयानगर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, पालम में 35.2 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 35.7 डिग्री सेल्सियस और सफदरजंग में 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन सभी इलाकों में पिछले 48 घंटों के अंदर अधिकतम तापमान में 7.5 डिग्री से लेकर 9.4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कॉकरोच जनता पार्टी को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, X अकाउंट तुरंत बहाल करने इनकार

कब लागू होता है ग्रैप-1

बता दें कि ग्रैप का पहला चरण तब शुरू होता है जब AQI 201 से 300 के बीच होता है। वहीं दूसरा चरण तब शुरू होता है जब AQI 301 से 400 के बीच होता है, तीसरी स्टेज 401 से 500 के बीच शुरू होता है और चौथा चरण तब शुरू होता है जब AQI 450 से ज्यादा हो जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रिंसिपल को प्रोफेसर बनाने पर उठा विवाद, DU और सेंट स्टीफंस कॉलेज में फिर ठनी
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।