AI technology hub will be set up in Yamuna City यमुना सिटी में बनेगा AI का बड़ा टेक्नोलॉजी हब, 25 बिलियन अमेरिकी डॉलर का आएगा निवेश, Ncr Hindi News - Hindustan
More

यमुना सिटी में बनेगा AI का बड़ा टेक्नोलॉजी हब, 25 बिलियन अमेरिकी डॉलर का आएगा निवेश

यमुना सिटी में एक गीगावॉट क्षमता का एआई का बड़ा कंप्यूट हब स्थापित होगा। हाई परफॉर्मेंस कंप्यूट (एचपीसी) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) हब की स्थापना के लिए एमएस, एएम समूह ने इन्वेस्ट यूपी के साथ गुरुवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।  

Fri, 13 Feb 2026 07:50 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share
यमुना सिटी में बनेगा AI का बड़ा टेक्नोलॉजी हब, 25 बिलियन अमेरिकी डॉलर का आएगा निवेश

यमुना सिटी में एक गीगावॉट क्षमता का एआई का बड़ा तकनीकी केंद्र (कंप्यूट हब) स्थापित होगा। हाई परफॉर्मेंस कंप्यूट (एचपीसी) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) हब की स्थापना के लिए एमएस, एएम समूह ने इन्वेस्ट यूपी के साथ गुरुवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। परियोजना में करीब 25 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश आएगा।

वर्ष 2028 तक शुरू हो जाएगा कंप्यूट हब का पहला चरण

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के सीईओ ने बताया कि परियोजना को विकसित करने के लिए कंपनी को सेक्टर-28 में 114 एकड़ तथा सेक्टर-8डी में 175 एकड़ भूमि के लिए आशय पत्र (एलओआई) सौंपा जा चुका है। समझौते के अनुसार, कंप्यूट हब का पहला चरण वर्ष 2028 तक शुरू हो जाएगा, जबकि वर्ष 2030 तक पूरी परियोजना पूरी कर ली जाएगी। यह पूरी तरह कार्बन-फ्री यानी हरित ऊर्जा पर आधारित होगी और चौबीसों घंटे इसका संचालन होगा। एमएस, एएम समूह ग्रीनको ग्रुप के संस्थापकों द्वारा प्रवर्तित भारत की अग्रणी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनियों में से एक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यमुना सिटी का दिखेगा स्मार्ट अवतार, नोएडा एयरपोर्ट के पास AI सिटी की तैयारी

आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा

उत्तर प्रदेश सरकार ने दावोस में भारत के सबसे बड़े एआई हब में से एक विकसित करने का संकल्प लिया है। इसी के तहत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नीति के तहत इस केंद्र को विकसित किया जाएगा। इससे हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। साथ ही हार्डवेयर निर्माण, सॉफ्टवेयर विकास तथा विशेषीकृत कूलिंग तकनीकों के लिए एक मजबूत स्थानीय इकोसिस्टम तैयार होगा। दावा है कि यह परियोजना भारतीय डेवलपर्स को अत्याधुनिक चिपसेट्स तक व्यापक पहुंच उपलब्ध कराएगी, जिससे घरेलू और वैश्विक स्तर पर एआई समाधान विकसित करने में तेजी आएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा एयरपोर्ट के पास यमुना सिटी में बनेगा 30 एकड़ का नया फूड पार्क

देश की जरूरतों को पूरा करेगा

एआई कंप्यूट हब एक शक्तिशाली तकनीकी केंद्र है। इसे विशेष रूप से एआई के भारी-भरकम कार्यों को संभालने के लिए बनाया जाता है। बताया जा रहा है कि यह केंद्र भारत में एआई और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग की बढ़ती मांग को देखते हुए देश की जरूरतों को बड़े पैमाने पर पूरा करेगा। यह सुविधा पूरी तरह कार्बन-फ्री ऊर्जा समाधान पर आधारित होगी। एएम समूह एआई लैब्स मांग के अनुसार इलेक्ट्रॉन से लेकर इंटेलिजेंट टोकन तक की श्रृंखला विकसित कर रही है। इससे ऊर्जा, स्वास्थ्य, विनिर्माण, ऑटोमोबाइल, मीडिया, गेमिंग, क्लाउड सेवा सहित अन्य क्षेत्रों में लाभ मिलेगा।

आरके सिंह, सीईओ यीडा, ''परियोजना को लेकर कंपनी का इन्वेस्ट यूपी के साथ गुरुवार को समझौता हो गया है। कंपनी क्षेत्र में एक गीगावॉट क्षमता का एआई कंप्यूट हब विकसित करेगी, जिससे क्षेत्र में 25 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश आएगा।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यमुना सिटी में बनेगा गामा रेडिएशन सेंटर, 12 तरह की ये लैब भी होंगी स्थापित
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।