after supreme court decision two women domestic help and her accomplice held for sexual abuse of Gurugram minor सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ऐक्शन में गुरुग्राम पुलिस, 3 साल की बच्ची से यौन शोषण के आरोप में 3 गिरफ्तार, Ncr Hindi News - Hindustan
More

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ऐक्शन में गुरुग्राम पुलिस, 3 साल की बच्ची से यौन शोषण के आरोप में 3 गिरफ्तार

तीन साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद गुरुग्राम पुलिस ऐक्शन में आ गई है। पुलिस ने शनिवार को दो महिला घरेलू सहायिकाओं और उनके एक पुरुष साथी को इस मामले में गिरफ्तार किया।

Sun, 22 March 2026 03:10 PMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ऐक्शन में गुरुग्राम पुलिस, 3 साल की बच्ची से यौन शोषण के आरोप में 3 गिरफ्तार

तीन साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद गुरुग्राम पुलिस ऐक्शन में आ गई है। पुलिस ने शनिवार को दो महिला घरेलू सहायिकाओं और उनके एक पुरुष साथी को इस मामले में गिरफ्तार किया। पुलिस की यह कार्रवाई शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा मामले की सीबीआई या एसआईटी जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने के फैसले के बाद सामने आया है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 के बीच सेक्टर 54 स्थित एक आवासीय सोसायटी में नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया था। बच्ची द्वारा अपनी मां को इस कथित घटना के बारे में बताने के बाद माता-पिता ने फरवरी में पुलिस से संपर्क किया।

बच्ची के माता-पिता की शिकायत के बाद 4 फरवरी को सेक्टर 53 थाने पुमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई। एक वरिष्ठ अधिवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि बच्ची द्वारा मजिस्ट्रेट के समक्ष बच्ची के बयान के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। बच्ची ने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया, जिसमें उसने पूरी घटना के बारे में बताया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में तेज रफ्तार SUV ने ऑटो को मारी टक्कर, टैक्सी ड्राइवर की मौत, 2 घायल

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस बागची और विपुल एम. पंचोली की 3 जजों की पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी द्वारा किए गए तत्काल अनुरोध को स्वीकार करते हुए सोमवार को सुनवाई निर्धारित की। इसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने शनिवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में नर्स के मर्डर का खुलासा; पति ने मायके में इंजेक्शन लगाकर मार डाला

आरोपियों की पहचान संगीता (उत्तर प्रदेश के एटा जिले के घामुरिया गांव की निवासी), पाकिला (पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के बारा चंदघर गांव की निवासी) और उसके पति कबीर मुल्ला के रूप में हुई है। तीनों वर्तमान में गुरुग्राम के घाटा झुग्गी बस्ती में रहते हैं। तीनों की उम्र 30 से 32 साल के बीच है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घरेलू महिला सहायिका में से एक ने हाल ही में लड़की के घर में काम करना शुरू किया था, जबकि दूसरी पास के एक फ्लैट में काम करती थी। इस दौरान कथित तौर पर पुरुष साथी ने बच्ची के साथ अनुचित व्यवहार किया। मामले में आगे की जांच जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में जर्जर मकान की छत गिरी, किरायेदार की मौत; मालिक और केयरटेकर पर FIR
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।