गुरुग्राम में जर्जर मकान की छत गिरी, किरायेदार की मौत; मालिक और केयरटेकर पर FIR
गुरुग्राम के गांव डूडाहेड़ा में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक पुराने और जर्जर मकान के कमरे की छत गिरने से मलबे में दबकर एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान सतीश माली के रूप में हुई है।

गुरुग्राम के गांव डूडाहेड़ा में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक पुराने और जर्जर मकान के कमरे की छत गिरने से मलबे में दबकर एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान सतीश माली के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में लापरवाही बरतने के आरोप में मकान मालिक और केयरटेकर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता श्रवण माली ने पुलिस को बताया कि उसका भाई सतीश माली और दोस्त रवि झा डूडाहेड़ा स्थित ओमप्रकाश की कॉलोनी के एक मकान में किराये पर रहते थे। वह मकान करीब 40 साल पुराना है और अत्यंत जर्जर हालत में है। पीड़ितों ने कई बार मकान मालिक ओमप्रकाश और केयरटेकर राकेश से कमरे की छत की मरम्मत कराने की गुहार लगाई थी क्योंकि बरसात में छत से पानी टपकता था। आरोप है कि मरम्मत करने के बजाय मकान मालिक और केयरटेकर ने उनके साथ चिल्लाकर बात की और किराये के लालच में उन्हें कमरा भी खाली नहीं करने दिया।
रात में खाना बनाते समय हुआ हादसा
शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे जब सतीश माली खाना बना रहा था और रवि झा बर्तन साफ कर रहा था, तभी अचानक कमरे की छत भरभरा कर गिर गई। सतीश मलबे के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। छत गिरने के साथ-साथ मकान का छज्जा भी गली में जा गिरा, जिसकी चपेट में आकर मोटरसाइकिल से गुजर रहे राहुल और उसकी पत्नी कीर्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही उद्योग विहार थाने से एसआई राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
घायलों को तुरंत सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने रवि झा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है।




साइन इन