गाजियाबाद में बच्चों की लड़ाई बड़ों तक आई, जमकर चले ईंट-पत्थर, खूनी संघर्ष में महिला की मौत
गाजियाबाद के मुरादनगर में देर दो पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। जानकारी के मुताबिक, इस झगड़े की शुरूआत बच्चों से हुई थी, लेकिन मामला बिगड़ता चला गया और दोनों तरफ से बड़ों ने लड़ाई शुरू कर दी। इसका नतीजा यह हुआ कि घायल महिला की मौत हो गई।

ये पूरी घटना मुरादनगर में मालिकनगर कालोनी में रविवार देर रात घटी है। सामने आए वीडियो में दिखाई देता है कि लोग एक घर के गेट पर लाठी-डंडे पटक रहे हैं। सड़क पर ईंट-पत्थर पड़े हुए हैं। ईंट लगने से घायल एक व्यक्ति ने बताया- मैं घर के बाहर बैठा था और बच्चे गली में खेल रहे थे। तभी 15-20 लोग आए और पत्थरबाजी शुरू कर दी। मुझे, मेरी बहन, फुफ्फु और भतीजे को चोट आई है।
पीड़ित व्यक्ति ने बताया- ये लोग चक्कू-छुरी लेकर आए थे। एक-दो आदमी के पास पिस्टल भी थी। मेरे भतीजे का दांत टूट गया है। फुफ्फु को चाकू मारी गई है। मेरे घर पर करीब 100-150 ईंट पड़ी हुई है। भीड़ ने शीशे तोड़ दिए हैं। गेट तोड़ दिए हैं। सब नष्ट कर दिया है।
खबर अपडेट हो रही है…

साइन इन