After Malviya Nagar Fire tragedy notice issued to 21 hotels मालवीय नगर अग्निकांड के बाद गाजियाबाद में भी सख्ती, 21 होटलों को नोटिस जारी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद गाजियाबाद में भी सख्ती, 21 होटलों को नोटिस जारी

मालवीय नगर के होटल में लगी भीषण आग में 22 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। ऐसे में अब गाजियाबाद के होटलो, गेस्टहाउस और रेस्टोरेंट में फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है। 

Tue, 9 June 2026 04:59 PMAditi Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मालवीय नगर अग्निकांड के बाद गाजियाबाद में भी सख्ती, 21 होटलों को नोटिस जारी

गाजियाबाद में दमकल विभाग के अभियान के दौरान सोमवार को 21 होटलों को नोटिस जारी किए गए । दिल्ली के मालवीय नगर में हुए हादसे के बाद से दमकल विभाग होटल, गेस्ट हाउस में दमकल की व्यवस्थाओं की जांच कर रहा है। गाजियाबाद में इस साल के पहले पांच महीने में एक हजार से ज्यादा जगहों पर आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। आग लगने से हुए हादसों में पांच लोग जान भी गंवा चुके हैं। इसके बाद भी जिले में लोग लगातार लारवाही बरत रहे हैं। तीन जून को दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में आग लगने की घटना के बाद भी लोगों ने सबक नहीं लिया है। इस हादसे के बाद जिले में दमकल विभाग ने जांच अभियान शुरू किया है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि सोमवार को जिले के तीनों जोन में चलाए 48 होटल, गेस्ट हाउस और रेस्तरां की जांच की गई। अलग-अलग टीमों ने दमकल प्लांट और मानकों की जांच की। इसमें 21 होटल-रेस्टोरेंट ऐसे थे , जहां नियमों का उल्लंघन होता मिला। कहीं बेसमेंट में कूड़ा भरा था तो कहीं आपातकालीन रास्ता ही बंद किया गया था। कई जगहों पर दमकल के उपकरण पुराने हो चुके थे। कमियां मिलने पर सभी को नोटिस भी जारी किए गए हैं।

इन होटलों को जारी हुए नोटिस

वसुंधरा स्थित होटल ग्रीन, सैफायर ग्रैंड, चेरी, ग्रीन सेक्टर-5, विंटेज, ब्लू स्काई, फाइव सीएस, इंदिरापुरम के होटल आदित्य इन, शकुन पैलेस, पैराडाइज, कंफर्ट स्टे, हिंडन रेजिडेंसी, सागर पैराडाइज गेस्ट हाउस, होटल आदि को नोटिस जारी किया गया है।

गाजियाबाद के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने कहा, अभियान में अब तक करीब 40 होटल, गेस्ट हाउस और रेस्तरां को नोटिस जारी किया जा चुका है। इसके बाद भी कमियां मिलती हैं तो अदालत में वाद दायर कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

दिल्ली में 72 होटल, बार, गेस्ट हाउस और रेस्टोरेंट को नोटिस

इससे पहले दिल्ली में भी गैर-कानूनी रूप से चल रहे बार, गेस्ट हाउस और रेस्टोरेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ऐसे 72 संस्थानों को नियमों का उल्लंघन करने पर नोटिस भेजे गए और तोड़-फोड़ और जगह को सील की गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मालवीय नगर आग में 12 विदेशियों की जलकर मौत, कितने लड़ रहे जिंदगी की जंग?

इस हादसे में 13 विदेशी नागरिकों समेत 22लोगों की मौत हो गयी थी और 30 से अधिक घायल हुए हैं। इस बीच साकेत मेट्रो स्टेशन के पास इमारत गिरने की घटना, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गयी थी, के बाद से एमसीडी भी जांच कर रही है और गैर-कानूनी ढांचों और अतिक्रमण की पहचान कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मालवीय नगर अग्निकांड: कुक की गिरफ्तारी, धामी ने CM रेखा गुप्ता से की क्या बात?

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संबंधित विभागों को निर्माण नियमों के उल्लंघन और गैर-कानूनी निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने जोर दिया कि सरकार की प्राथमिकता अवैध निर्माणों पर रोक लगाना और साकेत और मालवीय नगर जैसी घटनाओं को दोबारा होने से रोकना है।

वार्ता से इनपुट

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दोषी अफसरों को होगी जेल, मालवीय नगर हादसे के बाद CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।