Affordable homes to be built within 500 meter radius of Metro corridors and Namo Bharat lines मेट्रो कॉरिडोर और नमो भारत के 500 मीटर के दायरे में बनेंगे सस्ते घर, मिडिल क्लास को फायदा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

मेट्रो कॉरिडोर और नमो भारत के 500 मीटर के दायरे में बनेंगे सस्ते घर, मिडिल क्लास को फायदा

दिल्ली में मौजूदा मेट्रो कॉरिडोर और नमो भारत (आरआरटीएस) स्टेशनों के दोनों ओर बेहतर किफायती आवास को विकसित किया जाएगा। इसका लक्ष्य किफायती व मध्यम आय वर्ग के लिए घर उपलब्ध कराना है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) नीति के माध्यम से दिल्ली के शहरी परिदृश्य को बदलेगा।

Sat, 2 May 2026 11:50 AMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मेट्रो कॉरिडोर और नमो भारत के 500 मीटर के दायरे में बनेंगे सस्ते घर, मिडिल क्लास को फायदा

दिल्ली में मौजूदा मेट्रो कॉरिडोर व नमो भारत (आरआरटीएस) स्टेशनों के दोनों ओर बेहतर किफायती आवास को विकसित किया जाएगा। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) नीति के माध्यम से दिल्ली के शहरी परिदृश्य को बदलेगा। इस टीओडी नीति के संबंध में डीडीए के उपाध्यक्ष एन.सरवण कुमार ने बीते दिनों कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को शेयर किया। अब इस योजना के क्रियान्वयन पर आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के साथ डीडीए के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठकें होंगी।

इस नीति के तहत मौजूदा मेट्रो कॉरिडोर और प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर के साथ मौजूदा व प्रस्तावित नमो भारत (आरआरटीएस) लाइनों के पांच सौ मीटर के दायरे में लागू होगी। मेट्रो कॉरिडोर के दोनों तरफ के पांच सौ मीटर के दायरे को टीओडी जोन और नमो भारत के रेलवे लाइन के पांच सौ मीटर के रेडियस को एनओडी जोन कहा जाएगा। इन क्षेत्रों में टीओडी नीति लागू होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में रिहायशी क्षेत्र के व्यापारियों को बड़ी राहत, सर्वे के बीच सीलिंग नहीं

डीडीए के उपाध्यक्ष के अनुसार इस नीति के जरिए घनी आबादी वाले क्षेत्रों में टिकाऊ बुनियादी ढांचे को विकसित किया जाएगा। इस नीति का उद्देश्य यह भी कि दोनों जोन में किफायदी आवास को विकसित करें। इसे लेकर डीडीए अधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में मंत्रालय के साथ बैठकें की जाएंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधि, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ऐक्टिव हुई MCD

इस तरह से लागू होगी टीओडी योजना

- इस नीति का विस्तृत दायरा 500 मीटर कॉरिडोर के तहत सुनिश्चित होगा।

- यह योजना मेट्रो और नमो भारत (आरआरटीएस) स्टेशनों के दोनों ओर 500 मीटर तक के कॉरिडोर को कवर करती हैं।

- इसके मद्देनजर यह योजना कुल 207 वर्ग किमी के क्षेत्र को प्रभावित करेगी।

- इस योजना में अब दो हजार वर्ग मीटर के बड़े प्लॉट भी टीओडी विकास के लिए अधिकृत हैं।

- टीओडी योजना के तहत क्षेत्र में 400 से 500 तक के उच्च फ्लोर एरिया रेशो (एफएआर) स्वीकृत हैं।

- इस योजना के जरिए दिल्ली के शहरी विकास में घनी आबादी वाले क्षेत्र में और ऊंची इमारतों में बेहतर विकास संभव हो सकेगा।

- किफायती आवास को बढ़ावा मिलेगा और नागरिकों को इसके तहत बेहतर फ्लैटों की सुविधा मिलेगी।

- इस नीति में 65 फीसदी निर्मित क्षेत्र में आवास के लिए अनिवार्य किया गया है।

- इसका लक्ष्य किफायती व मध्यम आय वर्ग के लिए घर उपलब्ध कराना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में आज और कल का मौसम, बारिश की संभावना या नहीं? जानें IMD की भविष्यवाणी
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।