दिल्ली के सीएम श्री स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, कब से और कैसे करें आवेदन; क्या शर्तें
राजधानी दिल्ली में सीएम श्री स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के तहत कक्षा छह, 9वीं और 11वीं में दाखिला के लिए ऑनलाइन आवेदन शुक्रवार से शुरू हो रहे हैं। शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि एक बार स्कूल अलॉट हो जाने के बाद दूसरे स्कूल में ट्रांसफर के लिए कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।

राजधानी दिल्ली में सीएम श्री स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के तहत कक्षा छह, 9वीं और 11वीं में दाखिला के लिए ऑनलाइन आवेदन शुक्रवार से शुरू हो रहे हैं। अभिभावक व छात्र दाखिला प्रवेश परीक्षा के लिए 12 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। इसमें केवल वे छात्र प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे जो दिल्ली के निवासी हैं। साथ ही, जिन्होंने दिल्ली में किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान पढ़ाई की है। साथ ही, 50 प्रतिशत सीटें सरकारी स्कूलों से कक्षा पांचवीं, आठवीं और दसवीं पास करने वाले छात्रों के लिए आरक्षित रहेंगी।
स्कूल अलॉट हो जाने के बाद ट्रांसफर नहीं
शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि एक बार स्कूल अलॉट हो जाने के बाद दूसरे स्कूल में ट्रांसफर के लिए कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे में आवेदक को स्कूल वरीयता ध्यान से भरना होगा। दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि की घोषणा की जाएगी। साथ ही, छठवीं व नौंवी कक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा मार्च के अंतिम सप्ताह तक होगी। वहीं, 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए मई में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
छठी और नौंवी की दाखिला प्रक्रिया 30 अप्रैल तक
कक्षा छठवीं और नौंवी की दाखिला प्रक्रिया 30 अप्रैल तक संपन्न होगी। दाखिले के लिए पारदर्शी, न्यायसंगत और योग्यता-आधारित प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए इन कक्षाओं की रिक्त सीटों को भरने के लिए शिक्षा निदेशालय की सीएम श्री शाखा के माध्यम से प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
ओएमआर में होगी परीक्षा
यह परीक्षा ओएमआर बेस्ड ऑब्जेक्टिव टाइप होगी। टेस्ट पेपर का कक्षा के हिसाब से सिलेबस शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, इच्छुक आवेदनकर्ता को पहले से जानकारी देने के लिए एक ओएमआर शीट की सैंपल कॉपी भी दी जाएगी। कक्षा छठवीं के लिए प्रश्न पत्र द्विभाषीय होगा, जबकि कक्षा 9वी और 11वीं के लिए अंग्रेजी माध्यम में होगा।
9वीं और 11वीं के प्रश्न पत्र में नेगेटिव मार्किंग
कक्षा छठवीं के प्रश्न पत्र में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी, जबकि क्लास 9वीं और 11वीं के प्रश्न पत्र में नेगेटिव मार्किंग होगी। कक्षा छठवीं के लिए 300 अंक, 9वीं और 11वीं के लिए 400 अंक की परीक्षा होगी। दाखिले के लिए अभिभावक व छात्र शिक्षा निदेशालय की अधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।




साइन इन