AAP targets Kapil Mishra claim that 1,000 Arogya Mandirs were opened in one year. 1 साल में 1 हजार आरोग्य मंदिर खोले! भाजपा मंत्री कपिल मिश्रा के दावे पर आप ने साधा निशाना, Ncr Hindi News - Hindustan
More

1 साल में 1 हजार आरोग्य मंदिर खोले! भाजपा मंत्री कपिल मिश्रा के दावे पर आप ने साधा निशाना

सोनिया विहार में सभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा- हमारी सरकार बने 1 साल भी नहीं हुआ है। हमने ऐसे 1 हजार आरोग्य मंदिर खोले हैं। इस बयान पर आम आदमी पार्टी के दिल्ली चीफ सौरभ भारद्वाज ने हमला बोला है।

Wed, 14 Jan 2026 08:11 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
1 साल में 1 हजार आरोग्य मंदिर खोले! भाजपा मंत्री कपिल मिश्रा के दावे पर आप ने साधा निशाना

दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने 1 साल में 1 हजार आरोग्य मंदिर खोलने का दावा किया है। सोनिया विहार में सभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा- "हमारी सरकार बने 1 साल भी नहीं हुआ है। हमने ऐसे 1 हजार आरोग्य मंदिर खोले हैं।" इस बयान पर आम आदमी पार्टी के दिल्ली चीफ सौरभ भारद्वाज ने हमला बोला है। भारद्वाज ने तंज भरे अंदाज में निशाना साधते हुए कहा- अरे भाई माफ करो, थोड़ा रहम करो...

1 साल में 1 हजार आरोग्य मंदिर खोले

भाजपा मंत्री कपिल मिश्रा सभा को संबोधित करते हुए रेखा सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को गिना रहे थे। तभी उन्होंने आरोग्य मंदिर खोलने का जिक्र किया। कपिल मिश्रा ने कहा- "हमारी सरकार बने 1 साल भी नहीं हुआ है। हमने ऐसे 1 हजार आरोग्य मंदिर खोले हैं। 1 हजार जगहों पर डिस्पेंसरी खोली है। आप खुद सोच सकते हैं कि एक साल में एक हजार का मतलब है कि हर दिन 3-4 नई डिस्पेंसरी खोली जा रही हैं।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बरापुला फेज-3 का इंतजार और लंबा हुआ, लागत 374 करोड़ रुपये बढ़ी; कितना समय लगेगा?
ये भी पढ़ें:एंबुलेंस के पास रुका और...; गुरुग्राम में हिस्ट्रीशीटर को गोली लगने से मौत

सौरभ भारद्वाज ने कपिल मिश्रा पर कसे तंज

भाजपा मंत्री का बयान सामने आते ही आप नेता सौरभ भारद्वाज ने निशाना साधना शुरू कर दिया। भारद्वाज ने अपने एक्स हेंडल पर वीडियो शेयर की। इसमें कहा- "भाजपा के मंत्री कपिल मिश्रा आए हैं, ये कह रहे हैं कि हमने दिल्ली के अंदर 1 हजार आरोग्य मंदिर बना डाले हैं।" सौरभ ने हाथ जोड़ते हुए तंज भरे लहजे में कहा- अरे भाई, माफ करो। थोड़ा रहम करो। थोड़ा रहम करो अपने बाकी मंत्रियों पर। सारी मीम तुम पर ही बनेगी क्या?

आप नेता ने तंज कसते हुए कहा- एक मुख्यमंत्री और दिल्ली के मंत्री इतना मटेरियल अगर देंगे, तो मीम बनाने वाले परेशान हो जाएंगे। थोड़ा रहम करो। थोड़ा तो झूठ बोलने से पहले सोचो। दिल्ली में विपक्ष है, जो आपके हर झूठ को एक्सपोज करेगी। इसलिए थोड़ा रहम करो।

भाजपा मंत्री ने और क्या कहा था?

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने गिनाई थी उपलब्धियां। कपिल मिश्रा ने इसका वीडियो भी ट्वीट किया था। उसमें लिखा- दिल्ली की यमुना नदी में बड़ा क्रूज चलेगा, जिसकी शुरुआत हमारी विधानसभा के सोनिया विहार से होगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में दिल्ली में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, Devi बस, यमुना सफाई, सड़क निर्माण जैसे जनहित कार्य युद्धस्तर पर किये जा रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।