AAP Saurabh attacked the BJP and PM Modi over the CAG report 'PM के घर का भी ऑडिट जरूर हुआ होगा...', CAG रिपोर्ट पर सौरभ ने BJP को घेरा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

'PM के घर का भी ऑडिट जरूर हुआ होगा...', CAG रिपोर्ट पर सौरभ ने BJP को घेरा

बीजेपी ने केजरीवाल के नए बंगले को 'शीशमहल' करार दिया था। अब एकबार फिर दिल्ली में इसपर घमासान होता दिखाई दे रहा है। दरअसल राज्य सरकार 'शीशमहल' समेत 3 कैग रिपोर्ट पेश करने जा रही है।

Sun, 4 Jan 2026 03:39 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान
share
'PM के घर का भी ऑडिट जरूर हुआ होगा...', CAG रिपोर्ट पर सौरभ ने BJP को घेरा

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के बंगले को लेकर बीजेपी काफी हमलावर थी। इसका फायदा बीजेपी को मिला भी था। बीजेपी ने केजरीवाल के नए बंगले को 'शीशमहल' करार दिया था। अब एकबार फिर दिल्ली में इसपर घमासान होता दिखाई दे रहा है। दरअसल राज्य सरकार 'शीशमहल' समेत 3 कैग रिपोर्ट पेश करने जा रही है।

आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने राज्य सरकार के इस फैसले पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि ‘मुख्यमंत्री का घर बना, और दिल्ली में प्रधानमंत्री का घर भी बना। अगर कैग ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के घर का ऑडिट किया है, तो प्रधानमंत्री के घर का भी ऑडिट जरूर हुआ होगा, क्योंकि कैग एक सेंट्रल संस्था है। तो प्रधानमंत्री के घर पर कैगकी रिपोर्ट कहां है?’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गरीबों को CM रेखा गुप्ता का नए साल का उपहार, 15 महीने मुफ्त मिलेगी पैक्ड चीनी

आप नेता ने आगे कहा 'दिल्ली के घमंडी मंत्री और घमंडी सरकार ने दिल्ली की कच्ची कॉलोनी में रहने वाले गरीब लोगों को छोटे लोग बता दिया। मैं आशीष सूद जी को ये बताना चाहता हूं कि दिल्ली का गरीब आदमी दिलवाला है, दिल से अमीर है, पैसे से गरीब जरूर हो सकता है लेकिन उन्हें 'छोटे लोग' कहना बहुत शर्मनाक है और ये भारतीय जनता पार्टी की छोटी सोच को दर्शाता है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:AAP ने यमुना किनारे कराया हवन, सौरभ भारद्वाज बोले- BJP के किए पाप की मांगी माफी

दरअसल सूद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप नेताओं को लेकर तंज कसा था। सूद ने कहा था कि 'ये सब दिल्ली में छोटे-छोटे एरिया में रहकर नेशनल प्रवक्ता बनकर घूम रहे हैं।' इसके बाद सौरभ भारद्वाज ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सूद को घेरने की कोशिश की थी। आप नेता ने कहा था कि 'छोटा-बड़ा आदमी इलाके में रहने से नहीं होता। बीजेपी के नेताओं को सत्ता का घमण्ड चढ़ गया है।'

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।