शादी के बाद Aadhaar कार्ड में जोड़ना है पति का नाम? यह है सबसे आसान तरीका
शादी के बाद आधार कार्ड में पति का नाम जोड़ना आसान है। इसके लिए आपको कुछ डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी और नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाना होगा।

किसी भी भारतीय नागरिक के लिए Aadhaar Card सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक है और सरकारी के अलावा अन्य चुनिंदा कामों के लिए भी इसकी जरूरत लगती है। अगर आपकी हाल-फिलहाल शादी हुई है और आप आधार कार्ड में अपने पति का नाम जोड़ना चाहती हैं तो ऐसा आसानी से किया जा सकता है। इसके साथ बैंक अकाउंट अपडेट, पासपोर्ट, राशन कार्ड, बीमा या जॉइंट अकाउंट जैसी जरूरतों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आसान हो जाएगा।
आधार कार्ड में अपने पति का नाम जोड़ने के लिए आपको जिन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी, उनमें मैरिज सर्टिफिकेट सबसे महत्वपूर्ण है। इसके अलावा महिला और आपके पति का आधार कार्ड तो लगेगा ही। साथ ही अन्य चुनिंदा ID कार्ड्स की जरूरत पड़ सकती है। इसके अलावा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर भी सक्रिय होना चाहिए। बता दें, UIDAI की वेबसाइट से आप वैध और सरकारी रूप से मान्य डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट देख सकते हैं।
पहले फॉलो करना होगा यह प्रोसेस
सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स आपके पास होने की स्थिति में आप UIDAI की वेबसाइट से अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।
1. UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. यहां Book an Appointment का ऑप्शन चुनें।
3. यहां नजदीकी आधार सेंटर और टाइम-स्लॉट का चुनाव करें।
4. अब जरूरी जानकारी भरकर आपको अपॉइंटमेंट कन्फर्म करना होगा।
5. तय वक्त पर आधार सेवा केंद्र पहुंचकर आपको बाकी की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
ऑनलाइन अपॉइंटमेंट नहीं लेना चाहते तब आपको सीधे आधार अपडेट या करेक्शन फॉर्म भरना होगा। यहां Care of (C/O) सेक्शन में अपने पति का नाम ऐड करने का विकल्प चुनें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अटैच करें और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराने के बाद इसे आधार सेवा केंद्र में जमा कर दें। यहां से आपको अपडेट स्लिप मिल जाएगी।
आपको करना होगा फीस का भुगतान
आधार कार्ड में यह बदलाव करने की स्थिति में 50 रुपये की फीस ली जाती है, जिसका भुगतान आपको आधार सेवा केंद्र पर करना होगा। बता दें, आधार कार्ड में पति का नाम जोड़ना अनिवार्य नहीं है लेकिन कई स्थितियों में सुविधाजनक हो सकता है। आधार कार्ड अपडेट होने में 7 से 15 दिन तक लग सकते हैं और UIDAI वेबसाइट पर जाकर आप Update Status के साथ अपडेट की स्थिति चेक कर सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन