A massive fire broke out in a 5-storey building in Ghaziabad; firefighters saved 150 lives. गाजियाबाद में पांच मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दमकल कर्मचारी बने फरिश्ते, 150 की बचाई जान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद में पांच मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दमकल कर्मचारी बने फरिश्ते, 150 की बचाई जान

गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में तीन फरवरी की देर रात लगभग 12 बजे एक पांच मंजिला आवासीय इमारत में भूतल पर सीढ़ियों के पास लगे इलेक्ट्रिक पैनल में आग लग गई। इससे इमारत में रहने वाले 150 लोग अंदर ही फंस गए थे, जिन्हें बचा लिया गया।

Thu, 5 March 2026 10:28 AMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, गाजियाबाद, डॉ महकार
share
गाजियाबाद में पांच मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दमकल कर्मचारी बने फरिश्ते, 150 की बचाई जान

गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में तीन फरवरी की देर रात लगभग 12 बजे एक पांच मंजिला आवासीय इमारत में भूतल पर सीढ़ियों के पास लगे इलेक्ट्रिक पैनल में आग लग गई। इससे इमारत में रहने वाले 150 लोग अंदर ही फंस गए। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी इमारत में धुआं भर गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाकर लोगों को रेस्क्यू करने का काम शुरू किया। 22 लोगों को धुएं के कारण हालत गंभीर होने पर अस्पताल भेजा गया और अन्य सभी को आग बुझा कर बाहर निकाला गया।

खोड़ा की बीरबल कॉलोनी में गोल्डन बैंकट के पास तीन फरवरी की रात पांच मंजिला इमारत में रात लगभग 12 बजे आग लग गई। आग भूतल पर सीढ़ियों के पास लगे इलेक्ट्रिक पैनल में लगी थी, जिससे पूरी इमारत में धुआं भर गया। पैनल से निकलने वाली आग की लपटों और धुएं के कारण इमारत में रहने वाले लगभग 150 लोग अंदर ही फंस गए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएम आगमन के चलते गाजियाबाद में कई रास्ते किए गए बंद, जानिए कहां नहीं जाना है
ये भी पढ़ें:नाबालिग के साथ गैंगरेप , शादी का झांसा देकर दोस्त के घर ले गया आरोपी

दमकल कर्मियों ने इमारत पर सीढ़ी लगाकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के साथ आग बुझाने का काम शुरू किया। लगभग एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया और अंदर फंसे सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान 22 लोगों धुएं के कारण सांस लेने में परेशानी होने पर अस्पताल भेजा गया। अस्पताल भेजे गए लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद आराम मिलने पर छुट्टी दे दी गई।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि आग इलेक्ट्रिक पैनल में शार्ट सर्किट के चलते लगी थी। इमारत में रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है, कोई हताहत नहीं हुआ। 22 लोगों को धुएं से सांस लेने में परेशानी होने पर पर अस्पताल भेजा गया था, सभी सुरक्षित हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।