807 people went missing in Delhi in 27 days, including 137 children. दिल्ली में 27 दिनों में 807 बच्चों के लापता होने का दावा, पुलिस ने कहा- पहले से कम गुमशुदगी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में 27 दिनों में 807 बच्चों के लापता होने का दावा, पुलिस ने कहा- पहले से कम गुमशुदगी

जनवरी के 27 दिनों के भीतर राजधानी में 807 लोग लापता हो चुके हैं। इनमें 137 बच्चे भी शामिल हैं। हालांकि 807 लोगों में से 235 लोगों ने पुलिस को ट्रेस किया है, बाकी 538 लोगों की तलाश अभी भी जारी है।

Wed, 4 Feb 2026 03:16 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में 27 दिनों में 807 बच्चों के लापता होने का दावा, पुलिस ने कहा- पहले से कम गुमशुदगी

इस साल जनवरी में 27 दिनों के भीतर राजधानी में 807 लोग लापता हो चुके हैं। इनमें 137 बच्चे भी शामिल हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इस आंकड़े से इंकार किया है। पुलिस ने बताया है कि ये आंकड़ा पहले से कम हुआ है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक- 807 लोगों में से 235 लोगों ने पुलिस को ट्रेस किया है, बाकी 572 लोगों की तलाश अभी भी जारी है। इन लापता लोगों में ज्यादातर महिलाएं और लड़कियां शामिल हैं। डेटा से पता चलता है कि इस दौरान एवरेज हर दिन लगभग 27 लोग लापता हुए, जबकि रोजाना लगभग 9 लोगों का पता लगाया गया।

बच्चे-बड़े कौन कितने गायब हुए

गायब हुए लोगों में वयस्कों की संख्या 616 है। इनमें 181 का पता चल गया है, जिसमें 90 पुरुष और 91 महिलाएं शामिल हैं। वहीं बाकी के 435 लोग अभी भी लापता है। लापता हुए कुल लोगों में 191 नाबालिग मामले सामने आए, इनमें 48 बच्चों को ट्रेस कर लिया है। इसमें 29 लड़कियां और 19 लड़के है। जबकि 137 नाबालिग अब तक लापता हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं बहुत बहुत अकेली हूं, अपनी जिंदगी खत्म कर रही हूं…; 3 बहनों का सुसाइड नोट
ये भी पढ़ें:राम कथा पर 81 ट्वीट, लेकिन शिक्षा में नवाचार पर 8 भी नहीं; डोटासरा ने किया हमला

11 सालों में 5559 बच्चे लापता

पिछले आंकड़ों को देखें तो पता चलता है कि ये मामला कोई नया नहीं है। बीते सालों के जिनपेट जैसे पुलिस डाटाबेस के आंकड़े बताते हैं कि 2015 से 2025 तक हजारों लोग लापता हुए, जिनके मामले दर्ज किए गए। लापता हुए इन लोगों में कई का आज भी पता नहीं चला है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अगर 11 सालों की बात करें तो 5559 बच्चे गायब हुए हैं. इनमें 695 बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला है।

0-8 साल के बच्चे भी हो रहे शिकार

बच्चों के बीच उम्र के हिसाब से डेटा पर करीब से नज़र डालने पर चिंताजनक ट्रेंड सामने आते हैं। 0-8 साल के एज ग्रुप में, 2026 के पहले 27 दिनों में नौ बच्चे लापता हुए। उनमें से तीन का पता लगा लिया गया है, जबकि बाकी छह को ढूंढने की कोशिशें जारी हैं। इसकी तुलना में, 2025 में इस एज ग्रुप के 368 बच्चे लापता हुए, जिनमें से 149 का पता लगा लिया गया और 219 का पता नहीं चला।

2026 का हुआ खौफनाक आगाज

ये समस्या और भी ज्यादा गंभीर होती जा रही है, क्योंकि गायब होने वाले नाबालिगों में लड़कियों की संख्या ज्यादा है। इस तरह राजधानी में जनवरी माह में हर रोज लगभग 27 लोगों के गायब होने की घटना चिंताजनक है। क्योंकि 2026 की शुरूआत में 27 दिनों में 807 लोग लापता दर्ज किए गए। इस तरह नई साल का खौफनाक आगाज हुआ है, जिसे लेकर पुलिस और सुरक्षा बलों के बीच अलर्ट बना हुआ है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।