राम कथा पर 81 ट्वीट, लेकिन शिक्षा में नवाचार पर 8 भी नहीं...; डोटासरा ने शिक्षा मंत्री पर साधा निशाना
उन्होंने तंज भरे अंजाद में कहा, महान शिक्षा मंत्री को देखिए- बाबा बागेश्वर आया, तो शिक्षा विभाग राम भरोसे चली। सदन में दिए अपने भाषण का वीडियो एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा- महान शिक्षा मंत्री ने राम कथा पर 81 ट्वीट कर दिए, लेकिन शिक्षा में नवाचार पर 2 साल में 8 ट्वीट नहीं कर पाए।

गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान विधानसभा में शिक्षा मंत्री मदनलाल दिलावर पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तंज भरे अंजाद में कहा, महान शिक्षा मंत्री को देखिए- बाबा बागेश्वर आया, तो शिक्षा विभाग राम भरोसे चली। सदन में दिए अपने भाषण का वीडियो एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा- "महान शिक्षा मंत्री ने राम कथा पर 81 ट्वीट कर दिए, लेकिन शिक्षा में नवाचार पर 2 साल में 8 ट्वीट नहीं कर पाए।"
डेढ़ लाख टीचर के पद खाली
गोविंद सिंह डोटासरा ने वीडियो में आगे कहा- डेढ़ लाख के अंदर टीचर के पद खाली हैं। लेकिन आपने खटाखट ट्रांसफर कर दिए। आपने पोर्टल से उठाया और देखा कि जो डोटासरा के समय आया हुआ है उसे बाड़मेर, जैसलमेर में ट्रांसफर कर दिए।
आप राम कथा कराओ...
आपने 3700 से ज्यादा स्कूलों को जर्जर कर दिया है। बैठने के लिए जगह नहीं है। स्कूलों में जगह नहीं है। पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ा रहे हैं। हाईकोर्ट आपसे बार-बार कह रहा है, लेकिन आपके कोई जूं ही नहीं रेंग रहा है। आप तो राम कथा कराओ, राम कथा कराओ। राजस्थान का बंटाधार मत करो मंत्री जी। आज 44 हजार ट्वायलेट बच्चियों के लिए नहीं हैं। इनको शर्म आनी चाहिए कि ये शिक्षा विभाग चला रहे हैं।
3000 करोड़ हो जाएंगे स्वाहा
डोटासरा ने दावा करते हुए कहा कि 31 मार्च से पहले सरकार ने पंचायती राज चुनाव नहीं करवाए तो 3,000 करोड़ रुपये स्वाहा हो जाएंगे और केंद्र सरकार वो पैसा नहीं देगी। डोटासरा ने सरकारी स्कूलों के भवनों की जर्जर स्थिति, स्कूलों में नामांकन में गिरावट तथा शिक्षकों के तबादलों में कथित गड़बड़ी को लेकर भी राज्य सरकार पर निशाना साधा।
जनता की आंखों में आसूं आ गए, लेकिन...
सीकर से विधायक डोटासरा ने भाजपा सरकार पर यमुना जल समझौते में राजस्थान के हितों को हरियाणा के पास गिरवी रखने का आरोप भी लगाया। डोटासरा ने इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तक नहीं बनने का आरोप लगाते हुए कहा, ''यमुना का पानी डीपीआर से नहीं आएगा। जनता की आंखों में आंसू आ गए लेकिन यमुना का पानी नहीं आया।''




साइन इन