ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अवैध निर्माण पर चला चाबुक, 100 से अधिक फ्लैटों वाले 8 रिहायशी टावर सील
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ग्राम खेड़ा चौगानपुर में अवैध रूप से बने आठ रिहायशी टावरों को गुरुवार को सील कर दिया है। प्राधिकरण के मुताबिक, इनका नक्शा भी पास नहीं था। इस सोसाइटी में 100 से अधिक फ्लैट बनाए गए हैं।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ग्राम खेड़ा चौगानपुर में अवैध रूप से बने आठ रिहायशी टावरों को गुरुवार को सील कर दिया है। प्राधिकरण के मुताबिक, इनका नक्शा भी पास नहीं था। इस सोसाइटी में 100 से अधिक फ्लैट बनाए गए हैं।
ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में कॉलोनाइजर अवैध कॉलोनियां काट रहे हैं। इनमें फ्लैट और विला बनाए जा रहे हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी ने अधिसूचित क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में प्राधिकरण की टीम ने गुरुवार को पुलिस बल की मौजूदगी में खेड़ा चौगानपुर गांव खसरा संख्या-109 के भूखंड पर बने 8 रिहायशी टावरों को सील किया।
अधिकारी के मुताबिक, इनका नक्शा भी पास नहीं था। यह जमीन प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में है। यहां बिना अनुमति निर्माण किया गया था।
संपत्ति खरीदते वक्त सावधानी बरतें
एसीईओ ने चेतावनी दी कि अधिसूचित क्षेत्र में अनुमति के बिना या फिर बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। प्राधिकरण के एसीईओ ने लोगों ने अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन या फ्लैट खरीदने से पहले प्राधिकरण के भूलेख विभाग से संपर्क कर जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। अवैध कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं।
प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आज होगी
यमुना विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक शुक्रवार को होगी। अफसरों ने शहर में होने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर लिए हैं। इस बार हाथरस, नए आगरा और हेरिटेज के मास्टर प्लान को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। सीईओ आरके सिंह ने बताया कि बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे जाएंगे। बोर्ड की मुहर के बाद इन पर अमल किया जाएगा। बैठक में आवंटियों और किसानों से संबंधित और नीतिगत प्रस्ताव रखे जाएंगे। खास तौर पर नोएडा एयरपोर्ट शुरू होने के बाद शहर में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ाने पर जोर है।




साइन इन