50 E-buses to run on 5 routes Noida to Delhi and Jewar tickets can be booked via mobile app नोएडा से दिल्ली और जेवर तक 5 रूटों पर चलेंगी 50 ई-बसें, ऐप से ले सकेंगे टिकट; कितना होगा किराया, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नोएडा से दिल्ली और जेवर तक 5 रूटों पर चलेंगी 50 ई-बसें, ऐप से ले सकेंगे टिकट; कितना होगा किराया

नोएडा प्राधिकरण पहले चरण में 5 रूटों पर 50 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी कर रहा है। ये बसें 9 और 12 मीटर लंबी होंगी। इनके रूट फाइनल कर लिए गए हैं। इसमें 10 डबल डेकर बसें भी होंगी। इन बसों में टिकट बुकिंग के लिए मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा।

Thu, 14 May 2026 06:37 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नोएडा
share
नोएडा से दिल्ली और जेवर तक 5 रूटों पर चलेंगी 50 ई-बसें, ऐप से ले सकेंगे टिकट; कितना होगा किराया

नोएडा प्राधिकरण ने नोएडा से दिल्ली, गाजियाबाद और जेवर एयरपोर्ट तक इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी तेज कर दी है। इन बसों में टिकट बुकिंग के लिए मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा। बस का न्यूनतम किराया 10 रुपये रखने की योजना है। अगले एक-डेढ़ महीने में बसें चलाने की तैयारी है।

प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने बुधवार को इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इन बसों को सिटी बस सेवा के रूप में चलाया जाएगा। बैठक में मोबाइल ऐप लॉन्च करने, टिकट दरें तय करने और ड्राइवर-कंडक्टरों को किए जाने वाले भुगतान को लेकर चर्चा की गई। प्राधिकरण के सीईओ ने बताया कि बसों में सीट बुकिंग के लिए मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा। लोग ऑनलाइन भुगतान भी कर सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा एयरपोर्ट पर ‘अकासा’ 16 जून से शुरू करेगी उड़ानें, जानें रूट, टाइम व किराया

जल्द साइन किए जाएंगे एमओयू

सीईओ ने बताया कि यह बसें सिर्फ नोएडा-ग्रेटर नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक ही नहीं बल्कि दिल्ली के सराय काले खां, आनंद विहार, गाजियाबाद के रैपिड मेट्रो स्टेशन तक भी चलाई जाएंगी। जल्द ही एमओयू साइन कर लिए जाएंगे।

पहले चरण में 50 बसें चलाई जाएंगी

पहले चरण में 50 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। ये बसें नौ और 12 मीटर लंबी होंगी। इन सभी बसों के लिए ड्राइवर और कंडक्टर मिलाकर करीब 150 लोगों का स्टाफ होगा। इनके रूट फाइनल कर लिए गए हैं। हर रूट पर 10-15 मिनट के अंतराल पर बस मिलेंगी। कुल 45 बसें चलेंगी और पांच बसें स्टैंडबाय पर रहेंगी। इसमें 10 डबल डेकर बसें भी होंगी। ये डबल डेकर बसें सेक्टर-38ए बॉटनिकल गार्डन से परी चौक तक चलेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चुनावी अखाड़े में उतरेंगी शालिनी? बृजभूषण की बेटी से नोएडा का सियासी माहौल गर्म

इन पांच रूट पर संचालन होगा

● सेक्टर-90 (डिपो), बॉटेनिकल गार्डन (प्रारम्भ बिंदु) से ग्रेटर नोएडा वेस्ट गौड़ चौक एक मूर्ति तक।

● सेक्टर-90 (डिपो), बॉटेनिकल गार्डन (प्रारम्भ बिंदु) से नोएडा एयरपोर्ट जेवर तक।

● सेक्टर-90 (डिपो), बॉटेनिकल गार्डन (प्रारम्भ बिंदु) से सेक्टर-62 (अंतिम बिंदु)।

● सेक्टर-90 (डिपो), बॉटेनिकल गार्डन (प्रारम्भ बिंदु) से फेज-2 नोएडा, सूजरपुर कलेक्ट्रेट ग्रेटर नोएडा (अंतिम बिंदु)।

● ये बस सरायकाले खां, आनंद विहार, गाजियाबाद और आईएसबीटी तक जाएंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भंगेल एलिवेटेड रोड के पास अब कम मिलेगा जाम, नोएडा प्राधिकरण ने कर डाला यह काम

नियम तोड़ने पर 54 वाहन जब्त

नोएडा जिले में परिवहन विभाग की टीमों ने अभियान चलाया। इस नियम का उल्लंघन करने वाली 60 बसों का चालान किया गया। साथ ही 54 वाहनों को जब्त किया गया। गाजियाबाद के संभागीय परिवजन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. सियाराम वर्मा ने बताया कि उनके निर्देश पर बुधवार को टीम ने परी चौक, यमुना एक्सप्रेस-वे पर अवैध रूप से संचालित बसों के खिलाफ कड़ी प्रवर्तन कार्यवाही की गई। नियम का उल्लघंन करने वाली 60 बसों का चालान करते हुए 54 वाहनों को सीज किया गया। इस दौरान प्रशमन शुल्क के रूप में 21 लाख रुपये भी आरोपित किया गया। बसों को मोरना बस डिपो एवं कासना बस डिपो में खड़ा कराया गया है। चालकों एवं परिचालकों को नियमों का पालन करने एवं वैध प्रपत्रों के साथ ही वाहनों का संचालन करने के निर्देश दिए गए।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।