संगम विहार में बनेगी 5 KM लंबी नई 4 लेन सड़क, यहां से होगा रूट; दिल्ली के कई इलाकों तक लाभ
दिल्ली के संगम विहार क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। शूटिंग रेंज टी-पॉइंट से लेकर संगम विहार जे-ब्लॉक स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तक कॉलोनी के पीछे की तरफ से करीब 5 किलोमीटर लंबी 4 लेन की नई सड़क का निर्माण किया जाएगा।

दिल्ली के संगम विहार क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। शूटिंग रेंज टी-पॉइंट से लेकर संगम विहार जे-ब्लॉक स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तक कॉलोनी के पीछे की तरफ से करीब 5 किलोमीटर लंबी 4 लेन की नई सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना को मूर्त रूप देने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए एजेंसी की तलाश शुरू कर दी है। एजेंसी से करार होने पर उसे डीपीआर बनाने के लिए 35 दिन का समय दिया जाएगा। परियोजना की लागत का आकलन डीपीआर बनने पर ही हो पाएगा।
पीडब्ल्यूडी अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में संगम विहार के लोग महरौली-बदरपुर रोड तक पहुंचने के लिए रतिया मार्ग का उपयोग करते हैं। यह मार्ग लगभग 3 किलोमीटर लंबा है, लेकिन संकरा होने के कारण इस पर दिनभर भीषण ट्रैफिक जाम रहता है। इस वजह से महरौली-बदरपुर रोड तक पहुंचने में 30 से 45 मिनट तक का समय लग जाता है। नई सड़क बनने से जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
लोगों को आसानी होगी
नई चार लेन सड़क के निर्माण से संगम विहार के लोगों को महरौली-बदरपुर रोड तक पहुंचने में काफी आसानी होगी। अधिकारियों के अनुसार, इस नए मार्ग के बन जाने के बाद यात्रा का समय घटकर मात्र पांच मिनट रह जाएगा। यह सड़क न केवल यात्रा समय में भारी कमी लाएगी, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति देगी।
पेड़ों की गिनती की जाएगी
सबसे पहले प्रारंभिक सर्वे के तहत फोटोग्राफी के साथ प्रस्तावित भूमि पर समस्याओं की पहचान की जाएगी। फिर टोटल स्टेशन सर्वे से विस्तृत मानचित्र तैयार किया जाएगा। पेड़ों की गिनती और उनकी प्रजातियों का सर्वेक्षण भी किया जाएगा। इन आंकड़ों के आधार पर योजना बनाई जाएगी।




साइन इन