45 meter wide road parallel to noida expressway obstacles at five locations नोएडा में 45 मीटर चौड़ी सड़क बनाने की राह में 5 जगह रुकावटें, कहां-कहां अधूरा काम, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नोएडा में 45 मीटर चौड़ी सड़क बनाने की राह में 5 जगह रुकावटें, कहां-कहां अधूरा काम

नोएडा में एक्सप्रेसवे के समानांतर 45 मीटर चौड़ी सड़क को नोएडा से ग्रेनो तक ले जाने में पांच जगह रुकावट है। इसके लिए अगले महीने से किसानों से जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। इसको लेकर नोएडा के सीईओ ने भूलेख विभाग को निर्देश जारी किए हैं। 

Sun, 22 March 2026 11:18 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नोएडा
share
नोएडा में 45 मीटर चौड़ी सड़क बनाने की राह में 5 जगह रुकावटें, कहां-कहां अधूरा काम

नोएडा में एक्सप्रेसवे के समानांतर 45 मीटर चौड़ी सड़क को नोएडा से ग्रेनो तक ले जाने में पांच जगह रुकावट है। इसके लिए अगले महीने से किसानों से जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। इसको लेकर नोएडा के सीईओ ने भूलेख विभाग को निर्देश जारी किए हैं।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए प्राधिकरण 45 मीटर चौड़ी सड़क की हर रुकावट को दूर करना चाहता है। यह सड़क पूरी बन जाने से एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव कम होगा, साथ ही एक नया संपर्क मार्ग भी मिल जाएगा। अगले सप्ताह नोएडा एयरपोर्ट का शुभारंभ भी होने जा रहा है। इसको देखते हुए प्राधिकरण ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अब तक जमीन न मिलने से बीच-बीच में यह सड़क पांच जगहों पर अधूरी पड़ी हुई है। इससे एक्सप्रेसवे के विकल्प के तौर पर वाहन भी नहीं गुजर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा के इन 9 सेक्टरों में बनेंगे 19 नए बिजलीघर, 4.5 लाख ग्राहकों को मिलेगी राहत

जमीन लेने की प्रक्रिया अगले महीने से शुरू की जाएगी

हाल ही में प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश ने इस सड़क के निर्माण संबधी समीक्षा की थी। इस बैठक में भूलेख विभाग की ओर से बताया गया कि सड़क के लिए जमीन लेने की प्रक्रिया अगले महीने से शुरू की जाएगी। जमीन मिलते ही सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव अभी सुबह-शाम व्यस्त समय में बढ़ा रहता है। कभी-कभी जाम भी लग जाता है। दोनों किनारे पर बनी 45 मीटर सड़क बन जाने से ऐसी स्थिति में वाहन चालकों को विकल्प मिल जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जुलाई तक होंगे शुरू 2 नए यू-टर्न, 20 सोसाइटियों तक फायदा

कहां-कहां अधूरी पड़ी सड़क

अधिकारियों ने बताया कि ग्रेटर नोएडा की तरफ से नोएडा की ओर चलने पर 45 मीटर रोड सेक्टर-159 के पास करीब 230 मीटर अधूरी है। इसके आगे मोहियापुर और असदुल्लापुर गांव के सामने सेक्टर-163-167 के बीच में दो जगहों पर सड़क 45 मीटर और 75 मीटर अधूरी पड़ी हुई है। फिर सेक्टर-143 बी के विपरीत करीब 75 मीटर दूरी में सड़क नहीं बनी हुई है। इसी तरह नोएडा से ग्रेटर नोएडा की तरफ चलने पर सेक्टर-146 के पास करीब 234 मीटर सड़क अधूरी है। सेक्टर-125 एमिटी यूनिवर्सिटी के आगे नोएडा की तरफ चलने पर एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड भी अधूरी है।

सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

वहीं, नोएडा में स्थानीय विधायक पंकज सिंह ने शनिवार को गढ़ी चौखंडी में पुस्ता से श्मशान घाट तक लगभग ₹37.89 लाख की लागत से 600 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग रोड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। साथ ही, दोनों ओर जल निकासी हेतु नालों का निर्माण भी नोएडा प्राधिकरण द्वारा कराया जाएगा। यह सड़क ग्राम गढ़ी चौखंडी एवं आसपास की कॉलोनियों की लंबे समय से लंबित मांग थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा से जेवर एयरपोर्ट तक 40KM लंबी 60 मीटर सड़क के लिए जमीन की बाधा दूर
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।