31 km greenfield expressway will connect Faridabad to Jewar Airport 1200 pillars ready know its route फरीदाबाद को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ेगा 31 KM लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, 1200 पिलर तैयार, ये है रूट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

फरीदाबाद को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ेगा 31 KM लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, 1200 पिलर तैयार, ये है रूट

फरीदाबाद को उत्तर प्रदेश के जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए बनाए जा रहे 31 किलोमीटर लंबे 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य जोरो-शोरों से जारी है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के तहत करीब 1200 पिलर खड़े कर दिए गए हैं। 

Sun, 1 March 2026 08:32 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share
फरीदाबाद को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ेगा 31 KM लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, 1200 पिलर तैयार, ये है रूट

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद शहर को उत्तर प्रदेश के जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए बनाए जा रहे 31 किलोमीटर लंबे 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य बहुत जोरो-शोरों से जारी है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के तहत करीब 1200 पिलर खड़े कर दिए गए हैं, बाकी पिलर बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने अप्रैल 2027 तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके बाद वाहन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने लगेंगे।

यमुना नदी पर बन रहा 6 लेन का पुल

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को फरीदाबाद से जोड़ने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण तेजी से जारी है। एक तरफ जहां यमुना नदी पर नए पुल का निर्माण शुरू कर दिया गया है। यह पुल 6 लेन का होगा। इसे गांव मोहना के पास बनाया जा रहा है। मोहना के पास ही यह नया पुल बनेगा, जो एक्सप्रेसवे के लिए होगा। वहीं छायंसा के पास इंटरचेंज बनाया जा रहा है। इसके लिए मिट्टी बिछाकर सड़क बनाने का कार्य निर्माण एजेंसी की तरफ से चालू कर दिया गया है। यह जानकारी पिछले दिनों सेक्टर-12 लघु सचिवालय में हुई इंटर स्टेट कनेक्टिविटी की बैठक में एनएचएआई अधिकारियों ने शहरी विभाग के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी को दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद के मुजेसर रेलवे अंडरपास की राह में आ रहे 150 से ज्यादा अवैध कब्जे ढहाए

सेक्टर-65 के पास बन रहा इंटरचेंज

उन्होंने बताया कि फरीदाबाद में इस एक्सप्रेसवे के लिए कई जगहों पर काम चल रहा है। सेक्टर-65 के पास इंटरचेंज बनाया जा रहा है। यहां पर जरूरत के हिसाब से अंडरपास बनाने, पिलर खड़े करने काम चल रहा है। पन्हैडा रोड के पास एलिवेटेड सड़क बनाने के लिए कास्टिंग यार्ड तैयार किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में बनेंगे 3 नए इंडस्ट्रियल एरिया, 12 गांवों में जमीन खरीदेगा HSIIDC

तीन हजार पिलर से होकर गुजरेगा एक्सप्रेसवे

एनएचएआई के प्रोजेक्ट निदेशक धीरज सिंह ने बताया कि फरीदाबाद-जेवर (ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे) मार्ग पर निर्माण कार्य जोरों पर है। इस परियोजना के लिए कुल 3000 पाइल्स (खंभों की नींव) तैयार की जानी हैं, जिनमें से 1200 पाइल्स का काम पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही, सड़क के ऊपरी ढांचे के लिए गर्डर कास्टिंग (बीम निर्माण) की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

एक्सप्रेसवे सेक्टर-65 से शुरू होकर एयरपोर्ट तक जाएगा

यह एक्सप्रेसवे बल्लभगढ़ के सेक्टर-65 से शुरू होकर नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक जाएगा। इस एक्सप्रेसवे की लंबाई 31 किलोमीटर है, जिसमें से लगभग 24 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा के अंदर है, बाकी यूपी में है। यह रोड निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड से भी जुड़ रही है। यह फरीदाबाद के 12 गांवों से होते हुए कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेसवे व यमुना एक्सप्रेसवे को पार करते हुए एयरपोर्ट तक पहुंचेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा को जोड़ेगी नमो भारत, 38 मिनटों में पूरा होगा सफर
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।