30 दमकल गाड़ियां तैनात, 9 लोग बाहर निकाले...; पालम फायर पर क्या बोले रेस्क्यु अधिकारी?
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके बहुमंजिला इमारत में लगी आग पर फायर डिप्टी चीफ ऑफिसर एसके दुआ ने बताया- लगभग 30 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं। दिल्ली फायर सर्विस ने 9 लोगों को बाहर निकाला है।

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके बहुमंजिला इमारत में लगी आग पर "फायर डिप्टी चीफ ऑफिसर एसके दुआ ने बताया- लगभग 30 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं। दिल्ली फायर सर्विस ने 9 लोगों को बाहर निकाला है। निकाले गए लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।" ये आग बुधवार सुबह एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में आग लगी है। इस घटना में तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के 9 सदस्यों की मौत की खबर सामने आई है।
अधिकारी बोले- 9 लोगों को बाहर निकाला
फायर डिप्टी चीफ ऑफिसर एसके दुआ ने बताया- लगभग 30 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं। दिल्ली फायर सर्विस ने 9 लोगों को बाहर निकाला है। सभी अस्पताल में भेजे गए हैं। हमारे आने से पहले 2 लोगों को पब्लिक द्वारा अस्पातल भेजा गया है, जो लोग आग के चलते कूद गए थे। अभी अस्पताल में उनकी क्या स्थिति है, बाद में पता चलेगा।
10 से 12 लोगों के फंसे होने पर क्या बोले अधिकारी
आग लगने की सूचना मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची थीं। यहां पहुंचकर देखा कि नीचे आग लगी हुई है और ऊपर से धुआं निकल रहा है। आग की भयावहता को देखते हुए तेजी से ऑपरेशन चलाया गया था। अधिकारी ने बताया, जिस हिसाब से पब्लिक बता रही थी कि बिल्डिंग के अंदर 10 से 12 लोग हो सकते हैं। ऐसे में जितने लोग फंसे बताए जा रहे थे, वो बाहर निकल गए हैं। लेकिन, फिर भी हम एक बार इमारत की कूलिंग होने पर सर्च ऑपरेशन चलाएंगे। जब तक ये आग सही ढंग से ठंडी नहीं हो जाती, हमारी गाड़ियां यहीं रहेंगी।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) को सुबह करीब सात बजे पालम मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में घर पर आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल के 30 वाहन मौके पर भेजे गए और आग बुझाने तथा अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए अभियान शुरू किया गया।डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा, ''एक आवासीय इमारत में आग लगने की सूचना मिली है और हमें आशंका थी कि कुछ लोग अंदर फंसे हो सकते हैं। बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया।''
घटनास्थल से प्राप्त दृश्यों में देखा जा सकता है कि इमारत से काले धुएं के घने गुबार उठ रहे हैं, जबकि आग की लपटों ने इमारत के कुछ हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि डीएफएस के कर्मियों ने तीन बच्चों सहित सात लोगों को इमारत से बाहर निकाला, जिन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि आग की लपटों के कारण दो अन्य लोग इमारत से कूद गए थे। उनका फिलहाल अस्पताल में उपचार हो रहा है। डीएफएस के अनुसार, इमारत में एक 'बेसमेंट' और पांच मंजिलें थीं, जिसकी छत पर एक अस्थायी टीन की शेड बनी हुई थी। 'बेसमेंट', भूतल और पहली मंजिल का उपयोग कपड़े तथा सौंदर्य प्रसाधनों के भंडारण के लिए किया जा रहा था, जबकि दूसरी और तीसरी मंजिल आवासीय इकाइयां थीं।
भाषा के इनपुट भी शामिल हैं।




साइन इन